तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) बांग्लादेश क्रिकेट के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और निरंतर प्रदर्शन के कारण उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. 2023 में उन्होंने वनडे कप्तानी से इस्तीफा दे दिया.
24 मार्च 2025 को तमीम को ढाका प्रीमियर लीग (DPL) 2025 के मैच में फील्डिंग के दौरान सीन में दर्द की शिकायत की. यह घटना मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब शिनपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच के दौरान हुआ. खबरो के मुताबिक उनकी हालत गंभीर है. इस मुकाबले में तमीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की कप्तानी कर रहे थे.
तमीम इकबाल का जन्म 20 मार्च 1989 को बांग्लादेश के चटगांव शहर में हुआ था. वह एक क्रिकेटिंग परिवार से आते हैं. उनके चाचा अकराम खान भी बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर रहे हैं. तमीम ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें जल्दी ही राष्ट्रीय टीम में जगह मिल गई.
तमीम इकबाल ने 2007 में भारत के खिलाफ एकदिवसीय (ODI) क्रिकेट में पदार्पण किया और उसी साल उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला.
तमीम इकबाल बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं, जिनमें 2007 के विश्व कप में भारत के खिलाफ उनकी आक्रामक पारी सबसे चर्चित रही.
बीसीबी बांग्लादेश प्रीमियर लीग को भविष्य में वापस ट्रैक पर लाना चाहता है. फिलहाल बोर्ड का फोकस फ्रेंचाइजी मॉडल, आर्थिक व्यवस्था और टूर्नामेंट के संचालन में मौजूद खामियों को दूर करने पर है, ताकि वापसी के बाद बीपीएल को ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाया जा सके.
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली सीरीज की सीरीज पर अभी आशंकाओं के बादल है, यह और आगे बढ़ सकती है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के चीफ तमीम इकबाल ने इस पर बयान दिया है.
भारत के बांग्लादेश दौरे पर अनिश्चितता के बीच BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल ने सरकार से हस्तक्षेप की अपील की है. उन्होंने भारत के सितंबर दौरे को सुनिश्चित कराने के लिए सरकारी स्तर पर बातचीत तेज करने का अनुरोध किया है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के प्रमुख तमीम इकबाल ने घरेलू क्रिकेटर्स की कम सैलरी पर चिंता जताते हुए बड़ा फैसला लिया है. महिला खिलाड़ियों की मैच फीस 1000 टका से बढ़ाकर 15000 टका कर दी गई, जबकि पुरुष खिलाड़ियों की सैलरी और मैच फीस में भी इजाफा हुआ है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 2025 चुनाव में अनियमितताओं के आरोप में भंग कर दिया गया है. NSC ने तमीम इकबाल की अगुवाई में 11 सदस्यीय एड-हॉक कमेटी बनाई है, जो 90 दिन में नए चुनाव कराएगी. ICC को फैसले की जानकारी दे दी गई है. यह कदम पारदर्शिता और क्रिकेट प्रशासन में सुधार के लिए उठाया गया है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से गुजारिश की है कि उसकी टीम के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले भारत में आयोजित नहीं कराए जाएं. आईसीसी ने बीसीबी की सुरक्षा संबंधी दलीलों को खारिज कर दिया थी. इसी बीच बीसीबी के डायरेक्टर ने जो बयान दिए हैं, उससे बांग्लादेशी खिलाड़ी नाराज हो गए हैं.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर और फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन एम. नजमुल इस्लाम ने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को 'इंडियन एजेंट' कह दिया है.
तमीम इकबाल का शुमार बांग्लादेश के बेहतरीन क्रिकेटर्स में होता है. तमीम ने बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 391 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 35.21 की औसत से 15249 रन बनाए. तमीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 शतक और 94 अर्धशतक लगाए.
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड से नाराज हैं.
मैच के दौरान बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को आया हार्ट अटैक.अचानक तबीतय बिगड़ने के बाद तमीम इकबाल को तुरंत हॉस्पीटल ले जाना पड़ा