scorecardresearch
 
Advertisement

रोहतक

रोहतक

रोहतक

रोहतक 

रोहतक (Rohtak) भारतीय गणराज्य के प्रांत हरियाणा का जिला है (District of Haryana), जो राज्य के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में स्थित है. इसका मुख्यालय रोहतक शहर में स्थित है. यह जिला रोहतक डिवीजन का एक हिस्सा है. (Rohtak in Rohtak Division). इसका क्षेत्रफल 1,745 वर्ग किमी है (Rohtak Total Area).

2011 की जनगणना के मुताबिक रोहतक जिले की जनसंख्या 10.61 लाख है (Rohtak Population). यहां हर एक वर्ग किमी में 608 लोग रहते हैं (Rohtak Density). इस जिले में 1000 पुरुषों पर 867 महिलाओं का अनुपात है (Rohtak Sex ratio). रोहतक जिले की साक्षरता दर 80.22 फीसदी है, जिसमें 87.65 फीसदी पुरूष और 71.72 फीसदी महिलाएं साक्षर हैं (Rohtak Literacy Rate). रोहतक जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है जिसके अंतर्गत कुल नौ विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें से चार रोहतक जिला के अंदर हैं. (Rohtak Constituencies).

यह जिला उत्तर-पश्चिम में दिल्ली, उत्तर में जींद और सोनीपत जिले से, पूर्व में झज्जर और सोनीपत जिले से, पश्चिम में हिसार, चरखी दादरी और भिवानी जिले से घिरा हुआ है (Rohtak Geographical Location)   

रोहतक जिले का नाम अपने मुख्यालय के शहर से लिया गया है, जिसे पहले रोहताशगढ़ कहा जाता था. यह भी दावा किया जाता है कि इस शहर का नाम रोहेरा पेड़ से पड़ा है जिसे संस्कृत में रोहितका कहा जाता है. ऐसा कहा जाता है कि शहर के अस्तित्व में आने से पहले, यह रोहितका के पेड़ों के जंगल का स्थल था और इसलिए इसका नाम रोहतक पड़ा (Rohtak Naming). 

ऐतिहासिक तौर पर रोहतक जिले के क्षेत्रों में कई बदलाव हुए. मुगल सम्राट अकबर के दौरान रोहतक के क्षेत्र दिल्ली की सरकार और हिसार फिरुका के भीतर थे. वर्तमान रोहतक जिले का गठन 1824 में गोहाना, खरखोदा-मंडोठी, रोहतक, बेरी और महम-भिवानी तहसीलों को मिलाकर किया गया. 1884 तक रोहतक जिला हिसार डीविजन का हिस्सा था, जिसके बाद इसे दिल्ली डीविजन में मिला दिया गया. जुलाई, 1997 में, रोहतक जिले को रोहतक और झज्जर जिलों में विभाजित किया गया (Rohtak History).  

रोहतक जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है. इस जिले के कुल श्रमिकों में से लगभग 42.18 फीसदी कृषि और इससे जुड़े गतिविधियों में लगे हुए हैं, 7.68% कुटीर और घरेलू उद्योगों में और बाकी अन्य गतिविधियों में लगे हुए हैं. शिक्षा और स्वास्थ्य शहर में अन्य उभरते क्षेत्र हैं. यह शहर दुनिया की अग्रणी सटीक पेंच निर्माण सुविधाओं का हब है., जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्क्रू की आपूर्ति करता है. शहर में डेयरियां और एक चीनी मिल है. रोहतक शहर कपड़ा और सोने के आभूषण बनाने का एक क्षेत्रीय केंद्र भी है (Rohtak Economy).
 

और पढ़ें

रोहतक न्यूज़

  • पैरोल पूरी होने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल लौटा राम रहीम, छोड़ने पहुंची हनीप्रीत

    हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पैरोल अवधि पूरी होने और जेल वापसी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.30 दिन की पैरोल काटने के बाद वह वापस जेल पहुंच गया है.

  • रोहतक में रेस्टोरेंट में लगी आग, चपेट में आए 3 गैस सिलेंडर फटे, मचा हड़कंप

    हरियाणा के रोहतक में एक बहुमंजिला बिल्डिंग में बने रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और रेस्टोरेंट में रखे तीन गैस सिलेंडरों में धमाके हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं. कई दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

  • रोहतक के शोरूम में भीषण अग्निकांड, 3 लोगों के शव हुए बरामद

    हरियाणा के रोहतक के डी-पार्क मार्केट में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया. जूते के एक शोरूम में लगी आग ने तेजी से फैलकर करीब 10 से 12 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में तीन लोगों के जले हुए शव बरामद हुए हैं, जबकि करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है.

  • रोहतक में आग का महातांडव, 6 घंटे तक जलता रहा डी-पार्क, 3 शव मिले, पूरा बाजार खाक

    रोहतक के डी-पार्क मार्केट में एक जूते के शोरूम में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया, जिसमें 10 से 12 दुकानें जलकर राख हो गईं. हादसे में 3 शव बरामद हुए हैं. 40 फायर ब्रिगेड गाड़ियों और NDRF टीम ने 6 घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. करोड़ों के नुकसान का अनुमान है.

  • हरियाणा की फैमिली का लंदन में जलवा! मां और बेटा एक साथ बने मेयर; 11 साल पहले रोहतक से गए थे UK

    हरियाणा की माटी और रोहतक की गलियों से निकलकर सात समंदर पार ब्रिटेन (UK) की राजनीति में एक भारतीय परिवार ने ऐसा परचम लहराया है, जिसकी गूंज आज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है. यह कहानी है रोहतक के तुषार कुमार और उनकी मां परवीन रानी की, जिन्होंने एक ही समय पर अलग-अलग परिषदों में मेयर बनकर इतिहास रच दिया है.

  • 85 मिनट में दिल्ली पहुंचा धड़कता दिल... युवक को मिली जिंदगी, 98 KM के ग्रीन कॉरिडोर की कहानी

    कभी-कभी सड़कें सिर्फ रास्ता नहीं होतीं, बल्कि जिंदगी और मौत के बीच की सबसे तेज दौड़ बन जाती हैं. 9 अप्रैल की दोपहर भी कुछ ऐसी ही थी. हरियाणा के रोहतक से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक एक डोनर हार्ट को महज 85 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर से पहुंचाया गया. यह स्पेशल कॉरिडोर 9 अप्रैल को दिल्ली पुलिस और रोहतक पुलिस के सहयोग से बना था. यह दूरी करीब 98 किलोमीटर की थी.

  • रोहतक गैंगवार में मुखबिर गिरफ्तार, शूटर कहां फरार? देखें रिपोर्ट

    रोहतक के दिल्ली बाईपास पर हुए गैंगवार में दिनेश गोगा की हत्या के मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है. बताया गया है कि पुलिस और बदमाश के बीच नौ राउंड तक गोलीबारी हुई. गिरफ्तार आरोपी साहिल उर्फ सुक्खा है जो इस मर्डर में प्रमुख भूमिका निभाता है. साहिल ने कथित तौर पर दिनेश गोगा की लोकेशन अमेरिका में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को दी थी. इसी सूचना पर शूटरों ने खुलेआम फायरिंग कर गोगा की हत्या कर दी.

  • रोहतक: गैंगस्टर दिनेश गोगा की हत्या मामले में एनकाउंटर में एक आरोपी गिरफ्तार

    रोहतक के दिल्ली बाईपास पर हुए गैंगवॉर में दिनेश गोगा की हत्या से जुड़ी पहली गिरफ्तारी हुई है. इस मामले में पुलिस और बदमाश के बीच नौ दौर की गोलीबारी हुई. गिरफ्तारी साहिल उर्फ सुक्खा की हुई है जो इस गोलीकांड में घायल भी हुआ था. पुलिस के मुताबिक साहिल ने अमेरिका में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को दिनेश गोगा की लोकेशन दी थी.

  • रोहतक गैंगवाॅर में दिनेश गोगा की हत्या

    रोहतक दिल्ली बाईपास पर हुई खतरनाक गैंग वार ने इलाके को दहला दिया है. इस वारदात में सनी रिटोलिया गैंग के सदस्य दिनेश गोगा की हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि इस हत्या की जिम्मेदारी अमेरिका से गैंग संचालित करने वाले हिमांशु भाव और मोस्ट वांटेड नीरज फरीदपुरिया ने ली है. इस वारदात को भीड़-भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया गया जहां दिनेश गोगा को 22 गोलियां मारी गईं.

  • रोहतक में गैंगवॉर की घटना CCTV में कैद

    रोहतक दिल्ली बाईपास पर दिनेश गोगा नाम के बदमाश की भीड़-भाड़ वाले इलाके में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वारदात स्पष्ट दिखाई दे रही है. अमेरिका में बैठे दो कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया ने इस हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार की है.

  • रोहतक में बड़ा गैंगवार! IG ऑफिस के पास 22 गोलियां बरसाकर हत्या, भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

     हरियाणा के रोहतक में IGP कार्यालय से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े 22 गोलियां बरसाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. दिल्ली बाईपास पर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें अमेरिका में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और मोस्ट वांटेड नीरज फरीदपुरिया के नाम का जिक्र किया गया है. पुलिस ने जांच तेज कर दी है.  

  • रोहतक में बीच सड़क चलीं 30 गोलियां, बदमाश दिनेश गोगा की हत्या

    रोहतक के दिल्ली बाईपास पर शाम सात बजे दो बाइक सवार हमलावरों ने बदमाश दिनेश गोगा को ताबड़तोड़ गोलियों से मौत के घाट उतार दिया. दिनेश गोगा अपने साथी के साथ पैदल जा रहा था तभी उन पर हमला किया गया. घटना के बाद मौके से 28 से 30 खोखे बरामद किए गए हैं. इस वारदात की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और STF की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और मामले की गहराई से जांच कर रही हैं. यह घटना जिला और आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है. प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई की संभावना जताई गई है.

  • रोहतक में बीच सड़क चलीं 30 गोलियां, बदमाश दिनेश गोगा की हत्या- Video

    रोहतक के दिल्ली बाईपास पर शाम करीब सात बजे दो बाइक सवार हमलावरों ने बदमाश दिनेश गोगा की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी. वह अपने साथी के साथ पैदल जा रहा था. घटनास्थल से 28-30 खोखे बरामद हुए हैं. क्राइम ब्रांच और STF की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं.

  • लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दो सगे भाइयों की हत्या, रोहतक में डबल मर्डर से हड़कंप

    रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र के गांव पोलंगी में दो सगे भाइयों कर्मवीर उर्फ बुल्ला और कुलदीप की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने सिर और मुंह कुचल दिए. तीसरा भाई नन्हा जान बचाकर भाग निकला. एसपी सुरेंद्र भौरिया ने मौके का जायजा लिया. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.

  • रोहतक में दो सगे भाइयों की हत्या

    रोहतक जिले के आईएमटी थाना क्षेत्र के गांव पोलंगी में दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान कर्मवीर उर्फ बुल्ला और कुलदीप के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग शुक्रवार दोपहर उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दोनों के सिर और मुंह कुचल दिए.

  • 8 साल में 15 बार छुट्टियां और 405 दिन की आजादी... उम्रकैद के बावजूद रेपिस्ट-कातिल राम रहीम को कैसे मिल जाती है पेरोल?

    रेप और मर्डर में उम्रकैद की सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम 8 साल में 15वीं बार पेरोल-फरलो पर जेल से बाहर आया है. कुल मिलाकर वो 405 दिन की आज़ादी हासिल कर चुका है. शर्मनाक बात ये है कि इस शख्स की खातिर हरियाणा सरकार ने जेल कानून तक बदल डाला.

  • रेप-मर्डर केस में सजा काट रहा राम रहीम जेल से फिर बाहर, मिली 40 दिन की पैरोल

    दो साध्वियों से रेप और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मिल गई है. रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम की पैरोल को बुधवार शाम मंजूरी दी गई, जिसके तहत वह इस अवधि में हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में रहेगा. पैरोल के दौरान उस पर नजर रखी जाएगी.

  • Rape-Murder Case में सजा काट रहा Ram Rahim जेल से फिर..

    दो साध्वियों के साथ रेप और पत्रकार हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मंजूर कर दी गई है. राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जिला कारागार में बंद है

  • हरियाणा: रोहतक के रिटोली में शराब ठेके पर 35-40 राउंड चली गोलियां, गैंगवार में एक की मौत

    हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव में शराब ठेके पर गैंगवार के चलते भीषण फायरिंग हुई. बदमाशों ने ठेके पर शराब उतरवाते समय फॉर्च्यूनर कार से 35 से 40 राउंड गोलियां चलाईं. जवाबी फायरिंग भी हुई. घटना में एक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

  • 'इंडिगो फ्लाइट कैंसिल थी, मुझे बेटे का एग्जाम दिख रहा था…' रातभर 800KM तक कार दौड़ाने वाले पिता की आपबीती

    इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रद्द होने के बाद रोहतक के एक पिता ने बेटे की एग्जाम के लिए करीब 800 किलोमीटर तक पूरी रात कार दौड़ाई. बेटा कार में पढ़ाई करता रहा. रोहतक के राजनारायण पंघाल सुबह तक इंदौर पहुंच गए और बेटे को स्कूल छोड़ा. नींद, थकान और जोखिम के बावजूद यह सफर एक पिता के जज्बे और जिम्मेदारी की मिसाल बन गया. राजनारायण ने सुनाई पूरी कहानी...

  • इंडिगो फ्लाइट हुई कैंसिल, बेटे के लिए 800 किलोमीटर चलाई कार

    इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से देशभर में यात्रियों को परेशानी हुई, लेकिन रोहतक जिले के मायना गांव के पंघाल परिवार की कहानी खास रही. अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और 12वीं के छात्र आशीष चौधरी पंघाल को 6 दिसंबर को इंदौर के डेली कॉलेज में सम्मानित किया जाना था. उनकी प्री बोर्ड परीक्षा 8 दिसंबर से शुरू हो रही थी. पिता राजनारायण पंघाल उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे, लेकिन इंडिगो फ्लाइट कैंसिल हो चुकी थी. ट्रेन से तुरंत यात्रा संभव नहीं थी, इसलिए राजनारायण ने बिना देर किए दिल्ली से इंदौर तक 800 किलोमीटर रातभर ड्राइव करने का फैसला किया.

Advertisement
Advertisement