scorecardresearch
 

'ढिंचैक पूजा' से हुई तुलना, बिग बॉस से बाहर आते ही छा गईं रीति तिवारी, पुराने सिंगिंग वीडियो वायरल

बिग बॉस 20 से मनोज तिवारी की बेटी रीति शो से बाहर हो गई हैं. हालांकि बिग बॉस में जब तक रीति रही, उनकी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हुई, लेकिन बिग बॉस से बाहर निकलते ही माहौल अचानक बदल गया.

Advertisement
X
रीति तिवारी के पुराने वीडियो वायरल (Photo: Screengrab)
रीति तिवारी के पुराने वीडियो वायरल (Photo: Screengrab)

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में बीता हफ्ता ड्रामे और ट्विस्ट से भरपूर रहा. शो में हुए मिड वीक एविक्शन के दौरान मशहूर भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बेघर हो गई हैं. बिग बॉस के घर में बिताए अपने सफर के दौरान रीति को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. फैंस उनके सिंगिग स्टाइल से लेकर बर्ताव तक पर सवाल उठा रहे थे.

हालांकि, शो से बाहर आते ही रीति के लिए सोशल मीडिया का पूरा माहौल अचानक से बदल गया है. जो लोग अब तक उन्हें ट्रोल कर रहे थे, वही अब उनके पुराने गानों के वीडियो शेयर कर उनकी सिंगिंग की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

'आय हाय' गाने पर हुई थीं जमकर ट्रोल
बिग बॉस के घर के अंदर रीति तिवारी को अक्सर अपना एक ही गाना 'आय हाय' गुनगुनाते हुए देखा जाता था. कई मौकों पर घरवाले भी उनके इस गाने से परेशान और इरिटेट होते दिखे थे. सोशल मीडिया पर भी उनकी इस सिंगिंग का खूब मजाक उड़ाया गया. ट्रोल्स ने उनकी तुलना 'ढिंचैक पूजा' तक से कर डाली, तो कई यूजर्स उन्हें 'म्यूट मोड' पर रहने की सलाह देते दिखे. लेकिन बेघर होने के बाद रीति का एक अलग ही रूप दर्शकों के सामने आ रहा है.

Advertisement

बाहर निकलते ही बदले लोगों के सुर
शो से बेघर होने के बाद रीति तिवारी के पुराने सिंगिंग वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे हैं. इन वीडियो में रीति की आवाज और गायकी का अंदाज देखकर हर कोई हैरान है. रीति के पुराने टैलेंट को देखकर अब नेटिजन्स अपनी राय बदल रहे हैं. एक यूजर ने उनके पुराने वीडियो को रीपोस्ट करते हुए लिखा, 'बिग बॉस से सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि रीति तिवारी असल में गा सकती हैं, और वह भी बहुत अच्छा!'

रीति का पुराना अवतार देख चौंके फैंस
रीति के 2021 के एक पुराने वीडियो को देखकर फैंस उनके मेकओवर और सिंगिंग में आए बदलाव की काफी चर्चा कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यकीन नहीं होता कि 2021 में रीति तिवारी ऐसी दिखती थीं. उनके लुक से लेकर गाने के अंदाज तक, उनमें जबरदस्त बदलाव आया है. आज वह सच में एक बिल्कुल अलग आर्टिस्ट लगती हैं. पांच साल में कितना बड़ा बदलाव आ सकता है.' 

वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, 'रीति बिग बॉस में इस तरह से गाते हुए क्यों नजर नहीं आईं?' कुल मिलाकर, भले ही रीति का सफर शो में खत्म हो गया हो, लेकिन बाहर आते ही वह अपनी असली प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement