रेवाड़ी
रेवाड़ी (Rewari) भारत के हरियाणा राज्य का एक जिला है (District of Haryana). इसे 1 नवंबर 1989 को हरियाणा सरकार ने गुड़गांव जिले से अलग कर बनाया था (Formation of Rewari District). यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र का भी हिस्सा है. जिले का प्रशासनिक मुख्यालय रेवाड़ी शहर है (Rewari Administrative Headquarter ), जो जिले का सबसे बड़ा शहर भी है. यह दक्षिणी हरियाणा में स्थित है (Rewari Location).
2011 की जनगणना के अनुसार रेवाड़ी जिले की जनसंख्या 900,332 है (Rewari Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 565 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Rewari Density). 2001-2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 17.09% थी (Rewari Population Growth ). रेवाड़ी में प्रति 1000 पुरुषों पर 898 महिलाओं का लिंगानुपात है (Rewari Sex Ratio). कुल साक्षरता दर 80.99% है जिसमें पुरुष साक्षरता दर 91.44% और महिलाओं साक्षरता दर 69.57% है (Rewari Literacy). जिले की 99.13% आबादी ने अपनी पहली भाषा के रूप में हिंदी बोली जाती है (Rewari Language).
जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं - रेवाड़ी, बावल और कोसली. रेवाड़ी और बावल गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में आते हैं जबकि कोसली रोहतक में आते हैं (Rewari Constituencies).
दिल्ली के साथ निकटता और जिले में खनिजों की उपस्थिति के कारण रेवाड़ी की मिश्रित प्रकार की अर्थव्यवस्था है. जिल के गठन के बाद से, कृषि में कार्यरत श्रमिकों की संख्या 2011 में 54.7% से घटकर 33.8% हो गई थी. जमीन का कुल 159,400 हेक्टेयर भूमि में से 120,897 हेक्टेयर या 83.79% भूमि कृषि के लिए उपयोग की जाती है. रेवाड़ी शहर ऐतिहासिक रूप से अपने पीतल के काम और पगड़ी के लिए जाना जाता था (Rewari Economy).
हरियाणा के रेवाड़ी के सेक्टर-4 में बेसहारा गाय की टक्कर से 80 वर्षीय रिटायर्ड कैप्टन जगराम यादव की मौत हो गई. वह 5 अगस्त की शाम स्कूटी से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे, तभी गाय ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
हरियाणा के रेवाड़ी के बावल इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वीडियो में एक पति अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करता नजर आ रहा है.
जुलाई 2026 में चालू होने वाले इसके पहले फेज से दक्षिणी एनसीआर के रियल एस्टेट, मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर्स को एक नई उड़ान मिलने की उम्मीद है.
हरियाणा के रेवाड़ी में पत्नी तनु ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर पति मोनू की हत्या की ऐसी साजिश रची कि हर कोई हैरान रह गया. नहर में फेंककर की गई हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल डेटा डिलीट करने की एक गलती ने पूरा राज खोल दिया. पढ़ें ये सनसनीखेज कहानी.
हरियाणा के रेवाड़ी में तन्नू ने अपने पति का क़त्ल करने के लिए बेहद शातिर आइडिया अपनाया. तन्नू अपने पति मोनू को इस तरह मारना चाहती थी कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट या फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहीं से भी क़त्ल की बात आए ही नहीं. मौत बस ख़ुदकुशी ही कहलाए. आखिर तन्नू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कैसे अपने पति को मारा? देखें वारदात.
हरियाणा के रेवाड़ी में सेना से रिटायर्ड सूबेदार सतबीर के घर जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में CRPF जवान, दो साल की बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायल सभी को अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है ताकि धमाके का कारण पता लगाया जा सके.
हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवक की मौत को पहले आत्महत्या माना गया, लेकिन मोबाइल से रिकवर हुई डिलीट चैट और 49 कॉल्स ने पूरी कहानी बदल दी. पुलिस का दावा है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, उसे बेसुध कर जिंदा नहर में फेंक दिया और बाद में अंतिम संस्कार तक मातम का नाटक करती रही.
हरियाणा के रेवाड़ी में 21 वर्षीय मोनू की मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई नए तथ्य सामने आने का दावा किया गया है. डिजिटल साक्ष्यों, कॉल रिकॉर्ड और मोबाइल से रिकवर हुई जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई. पुलिस के अनुसार, एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. मामले की जांच अभी जारी है.
रेवाड़ी में अनाज मंडी के पास चार लेन सड़क पर एक थार कार में अचानक आग लग गई. गाड़ी चलते-चलते आग का गोला बन गई और धुआं निकलने लगा. गाड़ी का चालक सूझ-बूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोककर बाहर छलांग लगा दी. इस तरह उसकी जान बाल-बाल बच गई। अब पुलिस इस घटना की पूरी जांच कर रही है. यह हादसा बड़े नुकसान से बच गया.
रेवाड़ी में दोपहर के लत्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अनाजमंडी के पीछे फोर लेन रोड पर चलती महिंद्रा थार अचानक आग का गोला बन गई. गाड़ी से धुआं उठते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर छलांग लगा दी. जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रेवाड़ी के गांव काठुवास में उस वक्त मातम पसर गया, जब रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए युवक अंशु का शव करीब छह महीने बाद उसके घर पहुंचा. जिस बेटे के लौटने का इंतजार था, उसका शव आया तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं. यहां उसका अंतिम संस्कार किया गया है. अंशु एमबीए की पढ़ाई करने रूस गया था.
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव काठुवास के रहने वाले युवक अंशु का शव करीब छह महीने बाद रूस से उसके घर पहुंचा, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. एमबीए की पढ़ाई के लिए रूस गया अंशु रूसी सेना में शामिल हो गया था और 14 अक्टूबर 2025 को यूक्रेन युद्ध में उसकी मौत हो गई.
हरियाणा के रेवाड़ी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां जमीन के विवाद में एक दादा ने अपनी ही मासूम पोती की जान जोखिम में डाल दी. इस घटना ने मानवीय संवेदनाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
रेवाड़ी में एक लड़की रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई. मामले में एक हॉकी कोच को गिरफ्तार किया गया है. लड़की ने दावा है कि हॉकी कोच ने उसे ट्रेनिंग के दौरान स्टेडियम के बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया.
नारनौल में नेशनल हाईवे 152 डी पर देर रात हुए सड़क हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की जिंदा जलकर मौत हो गई. तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से कार में आग लग गई. मृतकों में एक वकील, एक कपड़ा व्यापारी और एक टैक्सी चालक शामिल हैं. पुलिस जांच में जुटी है.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के रेवाड़ी में कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया. ग्रेटर नोएडा में जहां 6 वाहन आपस में भिड़ गए, वहीं रेवाड़ी में 4 बसों के बीच टक्कर हो गई. जिससे कई लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हरियाणा के रेवाड़ी में जमीन विवाद को लेकर एक एलआईसी एजेंट की लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. करीब 18 से 20 लोग घर में घुसे और हमला किया. महिलाओं की भी भूमिका बताई जा रही है. शव को घसीटकर बाहर फेंक दिया गया. परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया है.
हरियाणा के रेवाड़ी में एक ही फंदे पर लटककर सुसाइड करने वाले दंपती की आखिरी इच्छा पूरी की गई. पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया. पति-पत्नी ने अपने किराए के कमरे पर फांसी लगा ली थी. इससे पहले दंपती ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें लिखा- हमारे शव मां-बाप को सौंप देना और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार करना.
हरियाणा के रेवाड़ी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक दंपती ने एक ही फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली इस जोड़े ने अपनी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए एक सुसाइड नोट छोड़ा था.
हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-6 स्थित एक खाली प्लॉट में खड़ी चार बसों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. कुछ ही देर में चारों बसें जलकर राख हो गईं. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि नुकसान से बचा नहीं जा सका.
हरियाणा में रेवाड़ी के धारूहेड़ा सेक्टर-6 में एक खाली प्लॉट में खड़ी 4 बसों में अचानक आग लग गई. जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी भीषण थी कि देखते-ही-देखते चारों बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, आग इतनी तेज थी कि नुकसान से बचा नहीं जा सका. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.