रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) एक भारतीय क्रिकेटर हैं. उन्होंने फरवरी 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. वह घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं. उन्होंने 2020 के अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप में भारत के लिए खेला और 17 आउट के साथ टूर्नामेंट के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहें.
रवि बिश्नोई का जन्म 5 सितंबर 2000 को राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur, Rajasthan) के बिरामी गांव में हुआ था (Ravi Bishnoi). राजस्थान में क्रिकेट संस्कृति और सुविधाओं की कमी के कारण, उन्होंने अपने दोस्तों के साथ और दो कोचों की मदद से स्पार्टन्स क्रिकेट अकादमी खोला.
वह अंडर -19 राजस्थान टीम के लिए चुने गए और मार्च 2018 में, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने नेट गेंदबाज के रूप में शामिल किया.
उन्होंने 21 फरवरी 2019 को 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए ट्वेंटी 20 की शुरुआत की. दिसंबर 2019 में, 2020 की आईपीएल नीलामी में, उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 2020 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले खरीदा था. 20 सितंबर 2020 को, बिश्नोई ने दिल्ली के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. फरवरी 2022 में, बिश्नोई को 2022 इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट से पहले नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने तैयार किया था (Ravi Bishnoi T20 Career). जनवरी 2022 में, बिश्नोई को भारत के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में नामित किया गया था (Ravi Bishnoi ODI Debut) और ट्वेंटी20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) टीम वेस्ट इंडीज के खिलाफ उनकी घरेलू सीरीज के लिए शामिल किया गया. उन्होंने 16 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20ई डेब्यू किया (Ravi Bishnoi T20I Debut).
एशियन गेम्स में टीम इंडिया की तस्वीर 2022 से 2026 के बीच पूरी तरह बदल गई है. पिछली बार ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों वाली टीम ने गोल्ड जीता था, जबकि इस बार श्रेयस अय्यर की अगुवाई में जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक ही स्क्वॉड में नजर आएंगे.
भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज से पहले जानिए उस रोमांचक मुकाबले की कहानी, जब बेंगलुरु में दोनों टीमों के बीच मैच टाई होने के बाद दो सुपर ओवर खेले गए थे. रोहित शर्मा के शतक, रिंकू सिंह की शानदार पारी और रवि बिश्नोई की गेंदबाजी ने इस मुकाबले को यादगार बना दिया था.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे दौरे से ठीक पहले दो खिलाड़ियों का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. हालांकि, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई इस मौके का फायदा उठाकर टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे.
जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा सेटबैक लगा है. स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह रवि बिश्नोई को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
साउथम्प्टन में होने वाला मुकाबला भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए व्यक्तिगत रूप से भी महत्वपूर्ण होगा. टी20 टीम की कमान संभालने के बाद वह अब भी पहली जीत की तलाश में हैं. ब्रिस्टल में उन्होंने शानदार कप्तानी पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके थे.
टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2022 में नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने महज 48 गेंदों पर शतक लगाया था, लेकिन उनकी तूफानी पारी भी तब भारत को जीत नहीं दिला सकी थी. अब चार साल बाद टीम इंडिया एक बार फिर इस मैदान पर उतरने जा रही है.
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 से पहले भारतीय टीम अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव कर सकती है. ट्रेंट ब्रिज की परिस्थितियों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट अतिरिक्त तेज गेंदबाज उतारने पर विचार कर रहा है, जिससे रवि बिश्नोई की जगह खतरे में पड़ गई है. लगातार दो हार के बाद भारत के लिए यह मुकाबला सीरीज में बने रहने के लिहाज से बेहद अहम है.
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20I मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मैनचेस्टर टी20I में रवि बिश्नोई के 4 ओवर में 60 रन और तीन नो-बॉल ने टीम इंडिया की स्पिन रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मैनचेस्टर टी20I में इंग्लैंड से हार के बाद ईशान किशन ने 17वें ओवर में फेंकी गई दो नो-बॉल को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया. उन्होंने कहा कि फ्री-हिट मिलने से जैकब बेथेल से दबाव हट गया और भारत मैच गंवा बैठा.
भारच और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी. बता दें कि नए कप्ताान श्रेयस अय्यर के अंडर भारतीय टीम ने अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं जीता है.
IPL 2026 में गेंदबाजी का ट्रेंड पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है, जहां स्पिनर्स की जगह पेसर्स का दबदबा देखने को मिल रहा है. भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज पर्पल कैप की रेस में आगे हैं, जबकि कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे हैं. इस सीजन में 145+ की स्पीड या स्विंग की कला ही सफलता की कुंजी बन गई है, जबकि राशिद खान को छोड़ अधिकांश स्पिनर्स का असर सीमित रहा है.
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार शुरुआत के बावजूद दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी इनिंग्स को बड़ी नहीं कर सके. राजस्थान रॉयल्स के लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई ने उन्हें चकमा देकर बोल्ड कर दिया.
आईसीसी की ताजा टी ट्वंटी रैंकिंग में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है.
Sri Lanka vs India 3rd T20I 2024 Highlights: श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए तीसरे टी20 में एक समय लग रहा था कि भारत सीरीज को 3-0 से नहीं जीत पाएगी. फिर पार्टटाइम स्पिनर्स रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने अंतिम दो ओवर्स फेंके और 2-2 विकेट झटके. फिर सुपर ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने मैच पलट दिया. जानें कैसे भारत ने जीत श्रीलंका के जबड़े से छीन ली.