रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) हरियाणा के एक राजनेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं (Congress Leader). उन्होंने हरियाणा कैबिनेट में मंत्री के रूप में जल आपूर्ति और स्वच्छता, संसदीय मामले, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और सार्वजनिक कार्य संभाले हैं. 2005 में, उन्हें परिवहन और संसदीय मामलों की जिम्मेदारी दी गई और इस तरह वे हरियाणा के सबसे कम उम्र के मंत्री बन गए.
उन्होंने 1996 और 2005 में ओम प्रकाश चौटाला को हराया. दिसंबर 2017 तक, सुरजेवाला कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ताओं में से एक रहे हैं. सितंबर 2021 तक, कांग्रेस पार्टी के महासचिव भी रहे हैं. 10 जून 2022 को आयोजित राजस्थान राज्य के लिए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों में, सुरजेवाला को राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया था.
रणदीपल सुरजेवाला का जन्म 3 जून 1967 को चंडीगढ़ में हुआ था (Randeep Surjewala Born). उनके पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला हरियाणा के कृषि एवं सहकारिता मंत्री रह चुके हैं (Randeep Surjewala Father).
उन्होंने आदर्श बाल मंदिर और आर्य हायर सेकेंडरी स्कूल, नरवाना और डीएवी स्कूल से पढ़ाई की है. उन्होंने लॉ फैकल्टी, पंजाब यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की है (Randeep Surjewala Education).
सुरजेवाला ने दिसंबर 1991 में गायत्री से शादी की और उनके दो बेटे अर्जुन और आदित्य हैं (Randeep Surjewala Family).
कर्नाटक में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार के नाम पर फाइनल मुहर लग गई है. सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे जी. परमेश्वर ने समर्थन दिया. डीके शिवकुमार का सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना जाना तय माना जा रहा है.
इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया दिल्ली जा रहे हैं. उनकी यह यात्रा सिर्फ एक आम दौरा नहीं है. कांग्रेस पार्टी उन्हें राज्यसभा जाने और दिल्ली में एक बड़ी भूमिका निभाने के लिए मनाना चाहती है. राहुल गांधी खुद उनसे मिलेंगे. सोनिया गांधी से भी मुलाकात होगी.
इस बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज की बैठक में राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा हुई. आप लोग जो अटकलें लगा रहे हैं, उसमें कोई सच्चाई नहीं है.
असम में पासपोर्ट विवाद के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला की मुश्किलें बढ़ गई हैं. गुवाहाटी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें 23 मई को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. ये मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पासपोर्ट से जुड़ा है.
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मनरेगा कानून को खत्म करने का मोदी सरकार का फैसला शिक्षक और मजदूर दोनों के अधिकारों पर चोट है. इस सरकार ने यह साबित कर दिया है कि चाहे किसान हो या मजदूर, दोनों के हकों को वे नजरअंदाज कर रहे हैं.
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा की नायब सैनी सरकार पर किसानों, आढ़तियों और मंडी मजदूरों की अनदेखी करने का बड़ा आरोप लगाया है. सुरजेवाला ने सरकार के नए खाद नियमों को किसानों के खिलाफ एक साजिश बताते हुए कहा, 'एक षड़यंत्र है भाजपा का.
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में जीएसटी के नए सुधारों पर विस्तार से अपने विचार साझा किए और बताया कि स्वदेशी समान के इस्तेमाल करने से ही देश की समृद्धि होगी. प्रधानमंत्री के संबोधन पर विपक्ष ने जमकर हमला बोला है. कांग्रेस, TMC से लेकर AAP तक ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद शहर में महाजाम की स्थिति बन गई. चार घंटे में सौ मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई. कम समय में इतनी अधिक बारिश होने के कारण पानी की निकासी का समय नहीं मिला और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया. सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहन घंटों फंसे रहे. इसपर अब विपक्ष सरकार पर हमलावर है.
सुरजेवाला ने हाल ही में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के साथ कई बैठकें कीं, जिस पर विपक्षी भाजपा और जद (एस) ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'सुपर सीएम' का तमगा दिया. उन्होंने यह भी दावा किया था कि कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर से पूरी तरह विश्वास खो चुका है और कर्नाटक में 'रणदीप शासन' लागू कर दिया है.
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि पार्टी में इस तरह कोई प्रक्रिया नहीं चल रही है. सुरजेवाला का यह बयान उस समय आया है जब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थकों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग खुलकर उठाई जा रही है.
हिसार में भ्रूण हत्या को लेकर इंडिया टुडे के स्टिंग ऑपरेशन पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि दुर्भाग्य है कि हरियाणा के समाज के बदलाव की प्रक्रिया केवल नारों तक सीमित हो गई. उन्होंने बेटी बचाओ का नारा दे दिया लेकिन असल में वो बेटी पढ़ाओ नहीं बल्कि बेटी मिटाओ है.
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला दिल्ली के जंतर-मंजर पर हुए बेरोजगारों के प्रदर्शन में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आजतक से खास बातचीत की. सुरजेवाला ने खाली पड़े सरकारी पदों का मुद्दा उठाया और पूछा कि इन पदों पर भर्ती क्यों नहीं निकाली जा रही है.
अहमदाबाद में होने वाले एआईसीसी अधिवेशन में 3000 से ज्यादा नेता जुटेंगे साथ ही पूरा केंद्रीय नेतृत्व भी मौजूद रहेगा. अधिवेशन की शुरुआत 8 अप्रैल को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से होगी जिसके बाद 9 अप्रैल को एआईसीसी प्रतिनिधियों की बैठक होगी.
अमेरिका से भारत आए अवैध प्रवासियों के साथ हुए बदसलूकी पर राज्यसभा में आज गरमागरम बहस हुई. कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज 140 करोड़ भारतीयों का सीना छलनी हुआ है. अमेरिका से लौटने वाले लोगों के सपने जमीन जमीन पर हैं, हाथों में बेड़ियां हैं और स्वाभिमान धूमिल है.
अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत भेजे गए 104 भारतीयों को लेकर देश-विदेश में मामला गरमाया हुआ है. इसके विरोध में विपक्षी सांसद संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे है. इस बीच राज्यसभा में सांसद रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सराकर पर हमला किया.देखिए VIDEO
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह सरकार "किसान विरोधी" है क्योंकि यह किसानों की आवाज नहीं सुन रही है और कहा कि किसानों को दिल्ली आने की अनुमति दी जानी चाहिए और सरकार को उनसे बात करनी चाहिए और उनकी चिंताओं और शिकायतों का समाधान करना चाहिए.
झांसी के अस्पताल में अग्निकांड को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने सीएम योगी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिसे बच्चा नहीं है वो क्या जाने उसे खोने का दर्द क्या होता है.' ये हादसा नहीं, ये संस्थागत हत्या है. बता दें कि योगी सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं. हादसे में दस नवजात बच्चों की मौत हो गई थी.
राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरेजवाला ने पहली बार विधानसभा चुनाव में अपनी किसमत आजमाई और शानदार जीत हासिल की. आदित्य ठाकरे विधानसभा में बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान आदित्य सुरजेवाला ने किसानों के मुद्दों पर विपक्ष के नेता के साथ एक विशेष बातचीत की.
जिस तरीके से अपनी बात कहने के बाद समीक्षा बैठक से राहुल गांधी उठ कर चले गये, साफ है कि हरियाणा की हार को लेकर वो साथी कांग्रेस नेताओं के रवैये से हद से ज्यादा खफा हैं. राहुल उन्हीं कांग्रेस नेताओं से नाराज़ हैं, जिनके हाथ में हाथ डालकर वे चुनाव प्रचार कर रहे थे.
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनाव नतीजों के बाद एक भाषण में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विषम परिस्थितियों में भी चुनाव जीते हैं. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने पिछली बार से अधिक वोट प्राप्त किए हैं. सुरजेवाला ने यह भी कहा कि आदित्य के कंधों पर ये जिम्मेवारी है के उन सारे साथियों के विश्वास को उनके प्रेम को आगे लेकर जाना है. देखिए VIDEO
2005 के हरियाणा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 67 सीटें जीती थीं और भजन लाल को मुख्यमंत्री बनना था. लेकिन, अंतिम क्षण में भूपेंद्र हुड्डा का नाम मुख्यमंत्री के रूप में घोषित कर दिया गया. एग्जिट पोल के नतीजों को देखते हुए, यही कयासबाजी एक बार फिर शुरू हो गई है.