फुकेट थाईलैंड (Phuket, Thailand) का एक प्रमुख पर्यटन स्थल और देश का सबसे बड़ा द्वीप है. यह अंडमान सागर में स्थित है और अपनी समुद्री तटों, द्वीपों, रिसॉर्ट्स और पर्यटन गतिविधियों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. फुकेट को थाईलैंड के सबसे लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशन में गिना जाता है.
फुकेट द्वीप थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित है. यह मुख्य भूमि से एक पुल के जरिए जुड़ा हुआ है. फुकेट प्रांत में मुख्य द्वीप के अलावा कई छोटे द्वीप भी शामिल हैं. यहां का सबसे बड़ा शहर फुकेट सिटी है, जबकि पटोंग, करोन और काटा जैसे इलाके पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
फुकेट की पहचान सबसे ज्यादा इसके समुद्र तटों से होती है. पटोंग बीच यहां के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल है. इसके अलावा करोन बीच और काटा बीच भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. समुद्र, रेत और आसपास के प्राकृतिक नजारे फुकेट को खास बनाते हैं.
फुकेट से आसपास के कई द्वीपों तक नाव और टूर के जरिए पहुंचा जा सकता है. फि फि द्वीप समूह और जेम्स बॉन्ड आइलैंड यहां से किए जाने वाले लोकप्रिय पर्यटन भ्रमण में शामिल हैं. पर्यटक यहां बोटिंग, स्नॉर्कलिंग और डाइविंग जैसी गतिविधियों का आनंद लेते हैं.
फुकेट में समुद्र तटों के अलावा पुराने शहर का इलाका भी देखने लायक है. ओल्ड फुकेट टाउन अपनी पुरानी इमारतों, रंगीन गलियों, स्थानीय बाजारों और चीनी-पुर्तगाली शैली की वास्तुकला के लिए जाना जाता है. यहां थाई संस्कृति और स्थानीय जीवन की झलक भी देखने को मिलती है.
फुकेट का मौसम उष्णकटिबंधीय है. यहां आमतौर पर नवंबर से अप्रैल के बीच पर्यटन का व्यस्त मौसम माना जाता है. मई से अक्टूबर तक मानसून का प्रभाव रहता है और इस दौरान बारिश अधिक हो सकती है.
फुकेट पहुंचने के लिए फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रमुख हवाई अड्डा है. थाईलैंड के दूसरे शहरों के अलावा यहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की भी सुविधा मिलती है. यही वजह है कि फुकेट दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में अपनी अलग पहचान रखता है.
एअर इंडिया ने फुकेत से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI2379 के पायलट-इन-कमांड को नौकरी से निकाल दिया है. AAIB की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई हुई. दरअसल, पायलट का साइकोएक्टिव पदार्थ का टेस्ट पॉजिटिव आया था. एअरलाइन ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कदम उठाया है.
दिल्ली से फुकेट आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में नए खुलासे हुए हैं. तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम अचानक फेल हो गए, जिससे विमान नियंत्रण खो बैठा. चार सेकंड तक पायलटों का नियंत्रण नहीं रहा और विमान 300 फीट नीचे गिरा. हालांकि, सिस्टम फिर से सक्रिय हो गए और विमान सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर गया.
एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI2379 की मेंटेनेंस रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं. इसके मुताबिक, तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में लो प्रेशर की चेतावनी मिली थी, फिर ऑटोपायलट डिसकनेक्ट हो गया. जांच एजेंसियां DGCA और AAIB इसकी जांच कर रही हैं. पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है.
फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 के पायलट-इन-कमांड का कन्फर्मेटरी टेस्ट मारिजुआना के लिए पॉजिटिव पाया गया है. 4 अगस्त को इसी फ्लाइट के अचानक करीब 300 फीट नीचे आने से 17 यात्री और क्रू मेंबर घायल हुए थे. दोनों पायलटों को फिलहाल फ्लाइंग ड्यूटी से हटा दिया गया है. वीडियो में जानें अब तक की कार्रवाई.
एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली वापसी की फ्लाइट में टर्बुलेंस के बीच एक पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. यह खबर यात्रियों और विमान सेवाओं के लिए चिंताजनक है. फ्लाइट नंबर एआई 2379 के इस पायलट के डोप टेस्ट पॉजिटिव आने से जांच शुरु हो गई है. इस घटना से विमानन सुरक्षा के मानकों पर सवाल उठ रहे हैं. अभी तक प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की तरफ से इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है.
4 अगस्त को एअर इंडिया की AI 2379 फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस के कारण करीब 300 फीट नीचे आ गई थी. अब इस घटना के बाद फ्लाइट के दोनों पायलटों का डोप टेस्ट कराया गया है.
थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई. कुछ पल के लिए विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया, जिससे कई यात्री और क्रू सदस्य घायल हो गए.
एअर इंडिया टर्बुलेंस में घायल सभी 13 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वहीं फ्लाइट में सर्विस दे रहे घायल 4 क्रू मेंबर्स का इलाज जारी है.
एअर इंडिया की थाईलैंड से दिल्ली आ रही फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस हुआ है. इसमें कई यात्री घायल हो गए हैं. दिल्ली में लैंडिंग से कुछ देर पहले विमान नीचे अचानक नीचे आने लगा और हिचकोले खाने लगा. इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई.
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में अचानक भयानक टर्बुलेंस हुआ, जिससे कई यात्री घायल हो गए. इस टर्बुलेंस के कारण विमान तेजी से नीचे गिरा और यात्रियों को कान व गर्दन में चोटें आईं.
एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को क्रूज करने के दौरान छोटा टर्बुलेंस हुआ. फिर ऊंचाई में बदलाव आया. विमान दिल्ली में सुरक्षित उतरा लेकिन किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई. आइए जानते हैं क्यों होता टर्बुलेंस?