भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों आध्यात्म से जुड़ी चीजों की वजह से चर्चा में हैं. वो राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन पहुंचीं, जहां उन्होंने संस्था से जुड़े लोगों से मुलाकात की और वैश्विक शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनीं.
ब्रह्माकुमारीज संस्थान आबूरोड के शांतिवन में 23 से 26 अक्टूबर तक चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहा है. इस आयोजन में अक्षरा सिंह को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था.
अक्षरा सिंह की ब्रह्माकुमारीज से मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहे हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग और गायकी के लिए मशहूर अक्षरा इस माहौल में शांत और सरल अंदाज में नजर आईं.
इससे पहले अक्षरा चंडीगढ़ वृंदावन उत्सव में शामिल हुई थीं. कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और सिंगर बी प्राक भी इस उत्सव का हिस्सा बनें.
अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि कल की शाम चंडीगढ़ वृंदावन उत्सव में भक्ति, स्नेह और अपनेपन के नाम रही.
अक्षरा का आध्यात्म से जुड़ाव बता रहा है कि वो अपनी लाइफ में सिर्फ सुकून चाहती हैं. शायद आध्यात्म ही उन्हें तरक्की की ओर ले जा रहा है.
आध्यात्म से जुड़ीं भोजपुरी हसीना की ये तस्वीरें उस वक्त वायरल हुईं, जब पवन सिंह ने भरे मंच पर उनसे माफी मांगी और उन्हें अपना बाबू कहा.
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की माफी स्वीकार की है या नहीं, फिलहाल इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा है.
All Photos: Instagram @singhakshara