भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह अपने नए गाने ‘बिहारी के दम’ को लेकर सुर्खियों में हैं. गाने में उनसे करीब 11 साल छोटी ऐक्ट्रेस नीलम गिरी के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है. नीलम ने पवन संग तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें दोनों की जोड़ी खूब जंच रही है. पवन सिंह हाथ में बंदूक थामे टशन दिखाते नजर आए. गाने में दोनों का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है.