scorecardresearch
 

'IPL के लिए PSL छोड़ा, अब हो रहा पछतावा...', पत्रकार के सवाल पर सन्न रह गया श्रीलंकाई क्रिकेटर, VIDEO

पीएसएल में श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस अचानक चर्चा के केंद्र में आ गए, जब एक पत्रकार ने उनसे आईपीएल और पीएसएल से जुड़े पुराने फैसले पर सीधा सवाल पूछ लिया. इस सवाल ने मेंडिस को सन्न कर दिया और वह जवाब देने के बजाय मुस्कुराकर बात टालते नजर आए.

Advertisement
X
कुसल मेंडिस ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स का प्रतिनिधित्व किया था. (Photo: PSL)
कुसल मेंडिस ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स का प्रतिनिधित्व किया था. (Photo: PSL)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस एक अजीब स्थिति में फंस गए, जब उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) और पीएसएल से जुड़ा एक सवाल पूछा गया. पेशावर जाल्मी की बड़ी जीत के बाद एक पत्रकार ने उनसे 2025 में पीएसएल छोड़कर गुजरात टाइटन्स (GT) से जुड़ने के फैसले पर सीधे सवाल दाग दिया.

पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्हें अब अपने उस फैसले पर पछतावा है, खासकर तब जब उन्हें पिछले आईपीएल ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला. यह सवाल सुनकर कुसल मेंडिस कुछ पल के लिए हैरान रह गए और जवाब देने के बजाय हंसते हुए बात टालने लगे.

माहौल तब और ज्यादा असहज हो गया, जब पेशावर जाल्मी के मीडिया मैनेजर को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने साफ कहा कि केवल पीएसएल से जुड़े सवाल ही पूछे जाएं. पत्रकार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह सवाल पीएसएल से ही जुड़ा है, लेकिन इसके बाद मामला वहीं शांत कर दिया गया.

कुसल मेंडिस ने पिछले साल सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बीच में ही पीएसएल 2025 से हटने का फैसला लिया था. उस समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ था, जिसके चलते दोनों देशों की क्रिकेट गतिविधियों पर भी असर पड़ा था.

Advertisement

गुजरात टाइटन्स के लिए खेला 1 मैच
इसके बाद कुसल मेंडिस आईपीएल में गुजरात टाइटन्स (GT) से जुड़े, जहां उन्हें जोस बटलर के अस्थायी रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था. हालांकि, आईपीएल 2025 में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला. उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला और टीम एलिमिनेटर मुकाबले में हार गई. इसके बाद कुसल मेंडिस आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे.

इस सबके बीच कुसल मेंडिस ने पीएसएल में शानदार वापसी की है. वह मौजूदा पीएसएल सीजन में अब तक 241 रन बनाकर टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर बने हुए हैं. लाहौर कलंदर्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 48 गेंदों पर 74 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इसके जवाब में लाहौर कलंदर्स की टीम सिर्फ 97 रन पर सिमट गई.

इससे पहले कराची किंग्स के खिलाफ कुसल मेंडिस 52 गेंदों में 109 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं. लाहौर कलंदर्स पर जीत के साथ ही पेशावर जाल्मी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कुसल मेंडिस इस विवाद पर आगे खुलकर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या इसे यूं ही नजरअंदाज करते हैं. फिलहाल, उनके बल्ले से निकल रहे रन ही उनके जवाब बनते नजर आ रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement