scorecardresearch
 

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में बवाल, 'रुक-रुक' कर गेंदबाजी करने वाले उस्मान तार‍िक को डेर‍िल म‍िचेल ने स‍िखाया सबक, VIDEO

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में डेरिल मिचेल ने उस्मान तार‍िक की गेंदबाजी एक्शन से असहज होकर उनका सामना करने से इनकार किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि तार‍िक ने बाद में 2 विकेट लेकर जवाब दिया. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 182 रन बनाकर रावलपिंडीज को 121 पर समेटते हुए 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की.

Advertisement
X
उस्मान तार‍िक को देख क्रीज छोड़कर हटे डेरिल मिचेल (Photo: ITG)
उस्मान तार‍िक को देख क्रीज छोड़कर हटे डेरिल मिचेल (Photo: ITG)

Daryl Mitchell refused to face Usman Tariq: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच शुक्रवार को हुए मुकाबले के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. उन्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने स्पिनर उस्मान तार‍िक की गेंद का सामना करने से इनकार कर दिया. इसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  

तार‍िक का गेंदबाजी एक्शन पहले से ही चर्चा में रहा है, खासकर भारत और श्रीलंका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान. ऐसे में PSL में भी उनके एक्शन पर सबकी नजरें थीं.

कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जब तार‍िक अपना ओवर डाल रहे थे, तब शुरुआती तीन गेंदों पर तीन सिंगल आए. लेकिन चौथी गेंद से पहले मिचेल अचानक क्रीज से हट गए. गेंदबाज के लंबे पॉज वाले एक्शन से असहज दिखे मिचेल ने आखिरी समय पर खुद को अलग कर लिया. इस दौरान अंपायर को भी दखल देना पड़ा और उन्होंने बल्लेबाज से बातचीत की.

हालांकि अगली गेंद पर मिचेल रन नहीं बना सके. उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर की धीमी गेंद को कवर की दिशा में खेला, लेकिन कोई रन नहीं मिला. ओवर की आखिरी गेंद पर अब्दुल्ला फजल ने जरूर छक्का लगाकर टीम को थोड़ी राहत दी.

Advertisement

मगर उस्मान तार‍िक ने अगले ओवर में जोरदार वापसी की. उन्होंने अब्दुल्ला फजल को आउट कर इसका बदला लिया और चार ओवर में 2/23 के आंकड़े के साथ शानदार गेंदबाजी की. वहीं म‍िचेल ने मैच में 32 गेंदों पर 30 रन बनाए और उनको सऊद शकील ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़कर आउट किया. 

अगर मैच की बात करें तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. रिली रोसू ने 42 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल रहा. वहीं हसन नवाज ने 16 गेंदों में 39 रन ठोकते हुए पांच छक्के जड़े.

यह भी पढ़ें: उस्मान तार‍िक गेंदबाजी ही नहीं कर पाएंगे, अश्व‍िन का बयान फ‍िर चर्चा में

टारगेट का पीछा करने उतरी रावलपिंडीज की टीम पूरी तरह फ्लॉप रही और 17.3 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई. डेरिल मिचेल 30 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. क्वेटा के कप्तान सऊद शकील ने एक ओवर में 2/4 विकेट झटके, जबकि जहांदाद खान ने 2/8 का बेहतरीन स्पेल डाला.

इस तरह क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने मुकाबला 61 रन से जीत लिया. वहीं मिचेल द्वारा तार‍िक का सामना करने से इनकार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं. 

Advertisement


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement