नेहल वडोलिया (Nehal Vadoliya) एक अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने टेलीविजन, वेब सीरीज और क्षेत्रीय सिनेमा में काम किया है. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म और टीवी इंडस्ट्री दोनों में अपनी पहचान बनाई है. उनकी पहचान मुख्य रूप से टीवी शो और विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज के माध्यम से बनी.
नेहल वडोलिया का जन्म गुजरात के जामनगर में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और बाद में अभिनय की दुनिया में कदम रखा. मॉडलिंग के दौरान उन्हें कई प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिला, जिसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और मनोरंजन उद्योग में सक्रिय रूप से काम करना शुरू किया.
टेलीविजन की बात करें तो नेहल वडोलिया कई लोकप्रिय धारावाहिकों में दिखाई दे चुकी हैं. उन्हें दर्शकों के बीच पहचान लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में निभाई गई भूमिका से मिली. इसके अलावा उन्होंने ‘मंगलम दंगलम’ और ‘इमली’ जैसे टीवी कार्यक्रमों में भी काम किया.
डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव के साथ नेहल वडोलिया ने वेब सीरीज की दुनिया में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उन्होंने ALTBalaji, Ullu और MX Player जैसे प्लेटफॉर्म की कई वेब सीरीज में अभिनय किया. उनकी चर्चित वेब सीरीज में ‘गंदी बात’ (सीजन 3), ‘मस्तराम’, ‘जूली’ और ‘रंगमंच’ शामिल हैं. इन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से वह ओटीटी दर्शकों के बीच एक परिचित चेहरा बन गईं.
टेलीविजन और वेब सीरीज के अलावा नेहल ने क्षेत्रीय सिनेमा में भी काम किया है. समय-समय पर वह अपने करियर, इंडस्ट्री के अनुभवों और अभिनय से जुड़े विषयों पर मीडिया से बातचीत करती रहती हैं. हाल के वर्षों में उन्होंने भारतीय मनोरंजन उद्योग में अंतरंग दृश्यों की शूटिंग से जुड़े पेशेवर नियमों और कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की है.
एक पॉडकास्ट में नेहल ने कहा कि मैंने Ullu ऐप की सीरीज जूली के लिए ऑडिशन दिया था. Ullu के साथ जूली मेरा पहला प्रोजक्ट था.
नेहल वडोलिया ने बताया कि इंटीमेट सीन्स करने से पहले उन्होंने पापा से परमिशन मांगी थी. उनके पापा ने कैसे रिएक्ट किया. चलिए जानते हैं.
नेहल वडोलिया ने बताया कैसे इंटीमेट सीन्स को शूट किया जाता है. नेहल कई बोल्ड शोज का हिस्सा रही हैं. आजकल वो इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर के रोल में दिखती हैं.
बोल्ड शोज का हिस्सा बनने से पहले नेहल ने टीवी पर हाउस अरेस्ट, अशोका और तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शोज में काम किया था. पर वहां उनका करियर सेट नहीं हो पाया.
नेहल वडोलिया एक्ट्रेस से अब इंटीमेट कोऑर्डिनेटर बन चुकी हैं. अब सुनो इंडिया संग पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को लेकर शॉकिंग खुलासा किया.
एक्ट्रेस नेहल वडोलिया का दर्द छलका है. उनका कहना है अपनी बोल्ड इमेज की वजह से उन्हें टीवी पर काम नहीं मिल पा रहा है.
एक्ट्रेस नेहल वडोलिया फिल्मों और सीरीज में इंटीमेट सीन्स शूट करने में स्टार्स, क्रू और डायरेक्टर को गाइड करती हैं. अब उन्होंने इंटीमेसी कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी.
नेहल वडोलिया ने बताया कि फिल्मों और वेब सीरीज में इंटीमेट व किसिंग सीन्स किस तरह शूट किए जाते हैं. उन्होंने इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर की भूमिका, कलाकारों की सहमति और शूटिंग प्रक्रिया पर खुलकर बात की. उनके मुताबिक, ऐसे सीन्स को अक्सर कम से कम टेक में पूरा करने की कोशिश की जाती है ताकि एक्टर्स को बार-बार वही सीन न दोहराना पड़े.
टेलीविजन और ओटीटी एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने एक्टर करण जोशी पर इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. करण ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था.
नेहल ने एक फेमस क्रिकेटर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सुनो इंडिया पॉडकास्ट में नेहल से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें किसी क्रिकेटर ने मैसेज किया है? इसपर एक्ट्रेस ने हामी भरी.
एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने बताया कि वो पिछले 4 सालों से काम नहीं कर रही हैं. ये बताते हुए एक्ट्रेस इमोशनल हो गईं. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे.
टीवी शोज और सीरीज में काम कर चुकीं नेहल वडोलिया रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' में भी दिखी थीं. हालांकि, वो शो से जल्द बाहर हो गई थीं. ये शो अपने बोल्ड और वल्गर कंटेंट के कारण विवाद में रहा था, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था.
एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने बताया कि सेट पर डायरेक्टर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी. उनके सामने शर्त रखी थी कि वो बिना रिश्ते को नाम दिए उनके साथ कुछ ट्राई कर सकती हैं.