नेहल वडोलिया बोल्ड वेब सीरीज और शोज के लिए जानी जाती हैं. अब वो इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर बन चुकी हैं. यानी फिल्म-शोज में होने वाले बोल्ड सीन उनकी देखरेख में होते हैं.
बोल्ड शोज का हिस्सा बनने से पहले नेहल ने टीवी पर हाउसअरेस्ट, अशोका और तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शोज में काम किया था. पर वहां उनका करियर सेट नहीं हो पाया.
इसके बाद नेहल को गंदी बात जैसे शोज ऑफर हुए और वो इसी लाइन में आगे बढ़ती चली गईं. एक पॉडकास्ट में नेहल ने इंटीमेट और बोल्ड सीन को लेकर बात की.
नेहल से पूछा गया कि क्या कभी बोल्ड और इंटीमेट सीन के दौरान वो कभी असहज हुईं हैं या असहज महसूस कराया गया है. इस पर उन्होंने कहा कि हां.
एक्ट्रेस कहती हैं कि कई बार इंटीमेट सीन के दौरान असहज महसूस होता है. आसपास का माहौल ऐसा हो. या फिर कोई हमें गंदी नजरों से देख रहा है, तो असहज फील होता है.
वो कहती हैं कि हम सीन कर रहे होते हैं, तो मुझे पता चल जाता है कि आसपास के लोग क्या एक्टिविटी कर रहे हैं. कॉफी पी रहे हैं या देख रहे हैं. मॉनिटर पर देख रहे हैं, सब पता चल रहा होता है.
नेहल से पूछा कि क्या कभी ऐसा हुआ है कि सीन खत्म होने के बाद एक्टर उसी जोन में हो और वो Kiss करता रहा हो. इस पर उन्होंने कहा कि हां ऐसा कभी-कभी हो जाता है.
एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि इंटीमेट सीन के दौरान अगर कोई आपके साथ जबरदस्ती कर रहा है, तो आप उसे उसी वक्त थप्पड़ मार सकते हो. नेहल ने बताया कई बार बोल्ड शोज में हदें पार हो जाती हैं.