एक्ट्रेस नेहल वडोलिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने कभी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी की दोस्त नेहा का रोल किया था.
तब तो उन्हें किसी ने खास नोटिस नहीं किया. लेकिन आज अपनी बोल्ड इमेज की वजह से वो इंडस्ट्री में छाई हुई हैं. अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से वो फेमस हैं.
नेहल ने एक पॉडकास्ट में इंडस्ट्री की पोल खोली है. उन्होंने कहा कि लोग उनके काम को लेकर जज करते हैं. उन्हें गलत नजरिए से देखते हैं. समझते हैं वो जो रील में करती हैं, वहीं रियल में भी करेंगी.
इंडस्ट्री के एक ऐसे ही शख्स का नेहल ने बिना नाम लिए खुलासा किया है. उन्होंने बताया कैसे इंडस्ट्री के उस लोकप्रिय शख्स ने उनके साथ पार्टी के बाद बदतमीजी करने की कोशिश की थी.
नेहल ने पॉडकास्ट में कहा- एक चश्मा और मफलर वाले सर हैं. मैं उनके मैनेजर की पार्टी में गई थी. फिर उन्होंने मुझे अपने घर पर इंवाइट किया था.
''जब मैं उनके घर गई तो उन्होंने मुझे ड्रिंक पिलाया. फिर बालकनी में लेकर गए, कहा कि तुम्हें मुंबई दिखाता हूं. वहां मुझे देखकर मेरी तारीफ करने लगे.''
''उन्होंने मुझे कहा कि तुम बहुत अच्छा काम कर सकती हो. तुम्हारी स्माइल अच्छी है. एक अधेड़ उम्र के आदमी से ऐसी बातें सुनकर मैं हैरान थी.''
''पब्लिक की नजर में उनकी बहुत इज्जत थी. एक पल के लिए तो मैं उनकी बातों पर भरोसा नहीं कर पाई. मेरा टारगेट था वहां से कैसे ना कैसे करके निकलना है.''
''मैं वहां से निकलती उससे पहले उसने मुझे लिप्स पर स्मूच करने की कोशिश की. तभी मैंने अपना गाल आगे किया. तो उसका थूक मेरे गाल पर लगा.''
नेहल खैर अब बोल्ड इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं. वो इंस्टाग्राम और एक ऐप के जरिए कमाती हैं. ऐप पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं. फैंस से बात करने का चार्ज लेती हैं.