scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

'कार में लगाया मखमल का बिस्तर', डायरेक्टर ने दिखाया अश्लील वीडियो, हीरोइन से बोला- बहुत पैसे कमाओगी

डायरेक्टर ने एक्ट्रेस संग की छेड़छाड़
  • 1/12

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नेहल वडोलिया अपनी बोल्ड इमेज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने कई सीरीज में भी काम किया है. 

डायरेक्टर ने एक्ट्रेस संग की छेड़छाड़
  • 2/12

नेहल वडोलिया एक्ट्रेस से अब इंटीमेट कोऑर्डिनेटर बन चुकी हैं. अब सुनो इंडिया संग पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच को लेकर शॉकिंग खुलासा किया. 

डायरेक्टर ने एक्ट्रेस संग की छेड़छाड़
  • 3/12

कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस बोलीं- जब आप नए-नए होते हो, तो लोग आपको झांसे में लेने की कोशिश करते हैं. आपके साथ ट्राई करने की कोशिश करते हैं. 

Advertisement
डायरेक्टर ने एक्ट्रेस संग की छेड़छाड़
  • 4/12

'इंडस्ट्री में हैं कुछ ऐसे लोग हैं, जिनकी बात नहीं कर सकते. तब तो मैं सिर्फ टीवी ही करना चाहती थी. मैंने टीवी के अलावा बॉलीवुड भी नहीं सोचा था. मैं कैमियो करती थी. मैं टीवी की लीड हीरोइन बन जाती तो उसी में खुश रहती. '

डायरेक्टर ने एक्ट्रेस संग की छेड़छाड़
  • 5/12

'मैं इंडस्ट्री में नई आई थी. ये 2018 की बात है. एक बहुत ही बड़े डायरेक्टर हैं, जिनका नाम नहीं ले सकते. उन्हें सभी लोग जानते हैं. उन्होंने मुझे बुलाया कि काम की बात के लिए तुमसे मिलना है. मेरे पास तुम्हारे लिए काम है.' 

डायरेक्टर ने एक्ट्रेस संग की छेड़छाड़
  • 6/12

'उन्होंने कहा कि तुम कहां रहती हो. मैं वहीं आ रहा हूं. तो फिर वो अपनी कार से आ गए. ब्लैक कलर की बहुत बड़ी कार थी उनकी. उन्होंने खुद भी ब्लैक कलर के कपड़े पहने थे.'

डायरेक्टर ने एक्ट्रेस संग की छेड़छाड़
  • 7/12

'उन्होंने जब कार का दरवाजा खोला तो उसमें चेयर नहीं थीं, बल्कि रेड कलर का मखमल का बिस्तर था. जब मैं कार मैं बैठी तो उन्होंने मुझे कहा कि तुम्हें पता है तुम्हारा फिगर कितना अच्छा है.'

डायरेक्टर ने एक्ट्रेस संग की छेड़छाड़
  • 8/12

'उन्होंने मुझे फिर एक लड़की की गंदी वीडियो दिखाई. उस लड़की को भी सब लोग जानते हैं. वीडियो दिखाकर वो मुझसे बोलने लगे कि इसकी बॉडी देखो, इसके पास दुबई के क्लाइंट्स हैं. 
 

डायरेक्टर ने एक्ट्रेस संग की छेड़छाड़
  • 9/12

'तुम्हारी बॉडी देखकर मुझे लगता है कि तुम इससे ज्यादा कमाओगी और मेरे पास दुबई के बहुत सारे क्लाइंट्स हैं. ये सुनकर मुझे लगा कि मैं कहां आ गई हूं.'

Advertisement
डायरेक्टर ने एक्ट्रेस संग की छेड़छाड़
  • 10/12

'वो कार सेफ नहीं थी. वो बेड सेफ नहीं था. उसमें पट्टी भी लगी थी. आंखों पर बांधने वाला ब्लाइंड भी था. मैंने उनसे कहा कि मुझे बॉलीवुड या दुबई कुछ भी नहीं करना है. मुझे जाना है. '

डायरेक्टर ने एक्ट्रेस संग की छेड़छाड़
  • 11/12

'मेरा टारगेट सिर्फ टीवी सीरियल की हीरोइन बनने तक की है. ये सब जो आपने दिखाया है मुझे ये सब नहीं करना है. मुझे बॉलीवुड भी नहीं करना है. ये बोलकर मैं वहां से चली गई. '

डायरेक्टर ने एक्ट्रेस संग की छेड़छाड़
  • 12/12

'वो इतने बड़े डायरेक्टर हैं, कोई विश्वास भी नहीं करेगा कि ये ऐसा कर सकते हैं. ये लोग काम के लिए बुलाते हैं और फिर इस तरह की बातें करते हैं. किसी भी लड़की के लिए ये ट्रॉमा बन जाता है. इसके बाद मैंने तौबा कर ली थी कि बॉलीवुड में तो नहीं जाना. अच्छे लोग होंगे तभी मैं काम करूंगी, वरना नहीं.' 

 

(All Photos: Instagram @nehal_nv8)

Advertisement
Advertisement