तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम नेहल वडोलिया लंबे समय पहले टीवी की दुनिया को अलविदा कह, एडल्ट स्टार बन चुकी हैं. वो गंदी बात सीरीज कर चुकी हैं, साथ ही उल्लू एप के लिए भी कई ए रेटेड शोज कर चुकी हैं.
नेहल हाल ही में एक बातचीत में इन शोज की शूटिंग एक्सपीरियंस को शेयर किया. उन्होंने पर्दे के पीछे के दर्द को बयां करते हुए बताया कि वैसे सीन्स करते हुए मजा नहीं आता बल्कि मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं.
टॉक विद मानवेंद्र के पॉडकास्ट में नेहल ने बताया कि शूटिंग लंबे समय तक चलती है. वो बोलीं- लोगों को लगता है कि इस काम में बहुत मजा आता होगा. लेकिन ऐसा नहीं है. होंठ सूज जाते हैं.
'हमारी बॉडी पर कैसे-कैसे मार्क्स पड़ जाते हैं. क्योंकि हमें उतने टाइम तक वो सीन्स करना है. उतने वक्त तक वो सीन्स करने का हमारे लिए चैनल ने लिखा हुआ है. तो मुश्किल होता है.'
'जो बात करने वाले सीन्स होते हैं वो तो आप कितनी भी बार रीटेक में कर सकते हो. पर ये सीन्स तो बहुत ही अलग से शूट होते हैं.'
अपना दर्द बयां करते हुए नेहल कहती हैं- पर लोग ये नहीं देखते कि उसमें कितनी मेहनत लगी है. लोग उसे वैसी नजर से नहीं देखते, लोग उसे मजे की तरह देखते हैं.
'लोग सोचते हैं कि वाह ये करते हुए आर्टिस्ट को कितना मजा आया होगा. नहीं, ऐसा नहीं है. मजा नहीं आता है, बहुत दिक्कत होती है.'
नेहल बता चुकी हैं कि वो कई बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं. उनके बोल्ड अपीयरेंस को देखकर लोग समझते हैं कि वो किसी के भी साथ कुछ भी करने को तैयार होंगी. एक्ट्रेस सुसाइड की भी कोशिश कर चुकी हैं.
नेहल की कहानी बताती है कि पर्दे पर दिखने वाली हर ग्लैमरस सीन के पीछे कितना दर्द और तकलीफ छुपी होती है.
All Photos: Instagram @nehal_nv8