नरोत्तम मिश्रा (Narottam MIshra) मध्य प्रदेश सरकार में गृह मामलों, कानून और विधायी मामलों, जेल और संसदीय मामलों के निवर्तमान मंत्री हैं. वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हैं और मध्य प्रदेश विधानसभा में दतिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस निर्वाचन क्षेत्र से वह लगातार तीन बार चुने गए हैं, इससे पहले वह तीन बार डबरा का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
1998 में जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से उन्होंने एमए और पीएचडी की है. वे वर्ष 1977-78 में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र संघ के सचिव और 1978-80 में मप्र भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं.
दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपने ऊपर और आशुतोष तिवारी पर लग रहे आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने आशुतोष तिवारी को अपना अनुज बताया और उनके प्रति स्नेह और सम्मान जताया.
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ने बीजेपी की चुनावी रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लगातार दूसरी उपचुनाव हार के बाद अब पार्टी के भीतर उम्मीदवार चयन और स्थानीय संगठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
Datia Assembly By Election 2026: दतिया उपचुनाव में मतदान से पहले बीजेपी और कांग्रेस ने प्रचार तेज कर दिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोड शो और कुशवाहा सम्मेलन किया, जबकि जीतू पटवारी ने घर-घर जाकर प्रचार किया.
Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का वीडियो वायरल.भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के प्रचार के दौरान माला पहनने से किया इनकार, बोले- 'माला वाला पीछे आ रहा है...'
MP की सियासत में 'संकटमोचक' और वफादारी के पर्याय माने जाने वाले पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर इन दिनों जो राजनैतिक हवा चल रही है, उसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या वाकई पार्टी और नए प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के मन में नरोत्तम मिश्रा को लेकर कोई 'संशय' या 'भरोसा उठने' जैसी स्थिति है?
दतिया विधानसभा उपचुनाव के सियासी समर के बीच पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का एक नया और बेहद आक्रामक रूप सामने आया है. दो दिन पहले नामांकन सभा में आशुतोष तिवारी के लिए भावुक होने वाले मिश्रा अब अपने पुराने और तीखे तेवरों में लौट आए हैं. उन्होंने दतिया के पुलिस अधीक्षक (SP) मयूर खंडेलवाल को खुले मंच से सख्त चेतावनी दी है.
दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन बड़ा सियासी ड्रामा दिखा. पार्टी में एकजुटता का संदेश देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक ही हेलीकॉप्टर से दतिया पहुंचे. हालांकि, सार्वजनिक सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय टिकट कटने के दर्द से नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए और मंच पर ही रो पड़े. दूसरी तरफ, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह स्थानीय होने के भरोसे लगातार प्रचार में जुटे रहे.
Narottam Mishra News Datia Bypoll दतिया से टिकट कटने के बाद बीजेपी नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के तेवर पूरी तरह बदल गए हैं। पहले समर्थकों का प्रदर्शन, हाईवे जाम और नाराजगी... फिर दिल्ली दौरा... और अब मंच से आशुतोष तिवारी के समर्थन में जोशीला भाषण। लेकिन क्या नरोत्तम मिश्रा वाकई नाराजगी भूल गए हैं या यह सिर्फ पार्टी अनुशासन है? दतिया उपचुनाव में जीत और हार दोनों ही हालात में नरोत्तम मिश्रा क्यों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं? देखिए पूरी राजनीतिक कहानी।
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने नामांकन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे. आशुतोष तिवारी के नामांकन के दौरान नरोत्तम मिश्रा भाषण देने के दौरान भावुक हो गए. देखें वीडियो.
मध्य प्रदेश के दतिया में आयोजित एक सभा के दौरान वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा अचानक भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए. उन्होंने जनता के प्रति अपना लगाव जताते हुए समर्थन की अपील की. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए काफी भावनात्मक और यादगार पल बन गया.
Narottam Mishra gets emotional: मध्य प्रदेश के दतिया उपचनुाव में BJP के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन दाखिल करने के दौरान एक बेहद भावुक कर देने वाला नजारा सामने आया, जब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भरे मंच पर कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए रो पड़े.
मध्य प्रदेश का दतिया विधानसभा उपचुनाव बीजेपी के साख का सवाल बन गया है. यह सीट बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मानी जाती थी, लेकिन पार्टी ने उपचुनाव में उनकी जगह पर आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया है. यह नरोत्तम मिश्रा के लिए सियासी तौर पर बड़ा झटका माना जा रहा है.
दतिया विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है. आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिंसक विरोध-प्रदर्शन किए थे.
मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव से पहले बीजेपी में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर सियासी हलचल तेज हो गई है. समर्थकों के विरोध के बाद पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुटी है और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की. 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव भी नामांकन में शामिल हो सकते हैं. इस बीच कांग्रेस ने बीजेपी में अंदरूनी कलह का आरोप लगाया है.
Datia bypoll 2026: दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद भड़के हिंसक प्रदर्शनों को शांत करने दतिया पहुंचे डिप्टी सीएम ने इस पूरे विवाद को 'पारिवारिक मामला' बताया है. दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी इस सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सियासी मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है.
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दतिया उपचुनाव को लेकर पोस्ट किया है. उमा भारती ने दतिया से बीजेपी के उम्मीदवार को जीत का आशीर्वाद दिया है.
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया. अब सीएम मोहन यादव के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय संगठन मंत्री के साथ बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा के तेवर नरम पड़ गए हैं.
Datia By-Election 2026: दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भारी बवाल. समर्थकों ने किया हाईवे जाम, बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी का सामूहिक इस्तीफा. पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट...
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर छिड़ा सियासी घमासान हिंसक झड़प और तीखी बयानबाजी के साथ चरम पर पहुंच गया. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने करीब 12 घंटे तक नेशनल हाईवे-44 को पूरी तरह ठप रखा, जिसे खाली कराने के दौरान भारी बवाल हुआ. इस पूरे घटनाक्रम पर अब मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी जोरदार तंज कसा है.
Narottam Mishra exclusive interview: दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट कटने के बाद उपजे भारी बवाल के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी के नेता नरोत्तम मिश्रा का पहला बड़ा और एक्सक्लूसिव बयान सामने आया है. डबरा से भोपाल के लिए ट्रेन से सफर करने के दौरान 'आजतक' से विशेष बातचीत की.
Datia By-election 2026: दतिया विधानसभा उपचुनाव का सियासी ड्रामा अब एक बेहद दिलचस्प मोड़ पर आ गया है. एक तरफ जहां मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलते हुए घनश्याम सिंह को मैदान में उतार दिया है, वहीं दूसरी तरफ टिकट कटने से नाराज चल रहे भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा को महाराष्ट्र से शिवसेना (UBT) का एक बड़ा और चौंकाने वाला ऑफर मिल गया है.