नादेसन कृष्णसामी रंगासामी (Nadesan Krishnasamy Rangasamy) एक भारतीय राजनेता और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री हैं (N Rangaswamy CM of Puducherry). 2026 विधानसभा चुनाव में वह थट्टांचावडी सीट से उम्मीदवार हैं. यह उनका पारंपरिक क्षेत्र रहा है.
रंगासामी ने पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress Party) के सदस्य के रूप में 2001 से 2008 तक पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. इसके बाद अपनी पार्टी अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (All India N.R. Congress) का गठन किया और 2011 से 2016 तक मुख्यमंत्री रहे. अपनी पार्टी बनाने के तीन महीने के भीतर मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड उनके नाम है. उनके पास चौथी बार पुडुचेरी का मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी है (N Rangaswamy CM of Puducherry for record four times.
रंगासामी का जन्म 4 अगस्त 1950 को पुडुचेरी में एक तमिल परिवार में पिता नतेसन कृष्णासामी और माता पांचाली के घर हुआ था (N Rangaswamy Family). उन्होंने टैगोर आर्ट्स कॉलेज से वाणिज्य स्नातक की डिग्री हासिल की और डॉ. अम्बेडकर गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, पुडुचेरी से बीएल किया (N Rangaswamy Education).
रंगासामी ने पहली बार 1991 के विधानसभा चुनाव में थट्टांचवडी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की और उन्हें कृषि और सहकारिता मंत्री बनाया गया. 1996 में वे फिर से उसी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए. 2001 के विधानसभा चुनाव में, उन्होंने फिर से जीत हासिल की और लोक निर्माण, कृषि और वन मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया (N Rangaswamy Ministry).
उसी वर्ष, 27 अक्टूबर को उन्होंने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया. वे 2001 से 2008 तक मुख्यमंत्री के पद पर रहे. 2011 में, उन्होंने कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी, एन आर कांग्रेस की स्थापना की और 2011 से 2016 तक पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के पद पर रहे. 2016 से 2021 तक वे विपक्ष के नेता रहे और 2021 से एनडीए गठबंधन के साथ, रंगासामी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने हुए हैं (N Rangaswamy Political Career).
रंगासामी किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं हैं.
पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस प्रमुख एन रंगास्वामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. रंगास्वामी के साथ एनडीए गठबंधन के दो अन्य नेताओं के. मल्लादी कृष्णा राव और बीजेपी के ए. नमाशिवायम ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में फिर से एनडीए सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है. राष्ट्रपति ने एन रंगास्वामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है. यह नियुक्ति शपथग्रहण से प्रभावी होगी.
ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) प्रमुख एन. रंगासामी ने शुक्रवार को उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन से मुलाकात कर पुडुचेरी में सरकार बनाने का दावा पेश किया. हालिया विधानसभा चुनाव में AINRC ने 12 और भाजपा ने 4 सीटें जीतीं, जबकि AIADMK और LJK को एक-एक सीट मिली. 30 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के पास कुल 18 सीटों का समर्थन है.
N. Rangasamy Vidhan Sabha Chunav Result: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की तट्टनचावडी विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे आ चुके हैं. यहां सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हुई, जो चार राउंड में पूरी हो गई. इस सीट पर AINRC नेता और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने शानदार जीत दर्ज की है. यहां से कांग्रेस से वी. वैथिलिंगम और अन्य उम्मीदवार मैदान में थे.
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की 30 सीटों के लिए 294 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला गुरुवार को मतदाता तय करेंगे. बीजेपी रंगास्वामी के भरोसे चुनावी मैदान में उतरी है तो कांग्रेस की उम्मीद वी वैथिलिंगम से है. ऐसे में देखना है कि पुडुचेरी छोटा राज्य क्या बड़ा धमाल करता है?
Election Commission Press Conference Live Updates: भारत निर्वाचन आयोग ने बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार शाम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन राज्यों में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की. असम, केरल, तमिलनाडु और पुडेचेरी में एक चरण में और पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होंगे. पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई, 2026 को घोषित होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में कांग्रेस और डीएमके पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इन दलों के शासनकाल में पुडुचेरी के लोग कई समस्याओं से जूझे हैं और ये पार्टियां विकास में बाधा बनी रही हैं.
पुडुचेरी के सत्ताधारी बीजेपी और एआईएनआर कांग्रेस में टकराव बढ़ता दिख रहा है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार की हार के बाद सात विधायकों का एक दल दिल्ली पहुंचा है. विधायकों ने बीजेपी नेतृत्व से सूबे में नेतृत्व परिवर्तन की मांग की है.