मेलबर्न (Melbourne) ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की राजधानी है (Capital of Victoria). यह ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है. मेलबर्न का क्षेत्रफल 9,993 वर्ग किमी है (Melbourne Area). यह ग्रेटर मेलबर्न के नाम से भी जाना जाता है.
यह महानगर पोर्ट फिलिप खाड़ी के उत्तरी और पूर्वी तटरेखाओं पर बसा हुआ है और मॉर्निंगटन प्रायद्वीप, पश्चिम गिप्सलैंड के हिस्से के साथ-साथ यारा घाटी, डैंडेनॉन्ग और मैसेडोन पर्वत की ओर फैला हुआ है (Melbourne Geographical Location).
ऑस्ट्रेलिया की 2022 की जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 50 लाख से अधिक है (Melbourne Population).
मेलबर्न की अर्थव्यवस्था वित्त, निर्माण, अनुसंधान, आईटी, शिक्षा, परिवहन और पर्यटन पर निर्भर करता है. मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया में दूसरा और दुनिया में तिहत्तरवां सबसे अधिक घूमे जाने वाला शहर है (Melbourne Economy).
Ajinkya Rahane retires: 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली के पैटरनिटी लीव पर लौटने और रोहित शर्मा के शुरुआती दो टेस्ट मिस करने के बाद अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी संभाली. एडिलेड में 36 रन पर ऑलआउट होने के बावजूद उन्होंने टीम को संभाला और मेलबर्न टेस्ट जिताया. सिडनी ड्रॉ कराने के बाद गाबा में 32 साल पुराना ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत ने 2-1 से ऐतिहासिक सीरीज जीत ली.
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए आयोजित 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम के आयोजकों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक खुला खत लिखा है. इस खत में उन्होंने कांग्रेस नेताओं की तरफ से लगाए गए उन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है, जिसमें कार्यक्रम में शामिल लोगों को 'पेड क्राउड' यानी पैसे देकर जुटाई गई भीड़ बताया गया था. देखें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मेलबर्न में बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि इस साल दिसंबर में बिग बैश लीग (BBL) का उद्घाटन मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. यह पहली बार होगा जब किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच भारत में आयोजित होगा. दोनों देशों ने खेल सहयोग बढ़ाने के लिए 'रोडमैप ऑन स्पोर्ट्स कोऑपरेशन' भी लॉन्च किया.
अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दुनिया के सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों में से एक, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे. इस खास दौरे पर उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे.
प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान 30 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी. भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मेलबर्न ने मैदान मार लिया है. 'ये शो हाउसफुल है, ब्लॉकबस्टर है'. देखें पूरा Video.
PM Modi ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा- 'दूध ऑस्ट्रेलिया वाला चाय भारत वाली…'. ऐसा कहते ही वहां मौजूद लोग हंसते हुए खूब शोर मचाने लगे. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने भारत की प्रगति, वैश्विक भूमिका और प्रवासी भारतीयों के योगदान को भी प्रमुखता से रेखांकित किया.
मेलबर्न के प्रतिष्ठित 'मार्वल स्टेडियम' में 'मेलबर्न मीट्स मोदी' नाम का मेगा शो प्रधानमंत्री मोदी के नाम रहा. भले ही दुनिया का सबसे बड़ा डायस्पोरा शो 2019 में अमेरिका के ह्यूस्टन का 'हाउडी मोदी' रहा हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आज तक किसी विदेशी नेता के लिए ऐसी दीवानगी नहीं देखी गई. इस दौरान मंच से विक्टोरिया की प्रमियर जेसिंटा एलन ने पीएम मोदी का स्वागत किया और कहा कि 'भारत ऐसा देश है जिसपर हम भरोसा करते हैं'.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रतिष्ठित 'मार्वल स्टेडियम' में भारतीय समुदाय के सबसे बड़े आयोजन को संबोधित किया. मेलबर्न का ये स्टेडियम मिनी इंडिया में तब्दील हो चुका था. 'मेलबर्न मीट्स मोदी' नाम के इस मेगा शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत जब मदद करता है तो पासपोर्ट नहीं देखता. साथ ही मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय समुदाय से खास आग्रह भी किया. क्या है ये खास आग्रह, जानने के लिए देखें वीडियो.
PM Modi के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में भारतीय समुदाय ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया. हजारों लोगों की मौजूदगी में पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भी मंच साझा करते हुए भारत के साथ मजबूत रिश्तों की बात कही और मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन-दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. गुरुवार को उन्होंने मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान 30 हजार से ज्यादा लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान 30 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी. भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मेलबर्न ने मैदान मार लिया है. 'ये शो हाउसफुल है, ब्लॉकबस्टर है'. पीएम ने कहा कि 'ये वो भारत है जो कहता है ग्रो मोर, अचीव मोर...'. हम सबसे तेजी से बढ़ती इकोनाॅमी है. सुनिए पूरा भाषण.
ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय से मुलाकात की, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे. कार्यक्रम में उत्साह और जुड़ाव साफ नजर आया. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भी भारत के साथ रिश्तों को मजबूत बताते हुए सहयोग और साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.
प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान 30 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी. भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'ये वो भारत है जो कहता है ग्रो मोर, अचीव मोर...'. हम सबसे तेजी से बढ़ती इकोनाॅमी है. देखें पूरा Video.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान 30 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी. इस दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के विकास में भारतीयों के योगदान को सराहा. उन्होंने घोषणा की कि भारत जल्द अपना स्पेस स्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 जुलाई के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मेलबर्न में आयोजित होने वाले कम्युनिटी प्रोग्राम को ऑनलाइन धमकी मिली है. ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े IP एड्रेस की पहचान भी कर चुकी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोशल मीडिया पर सामने आई एक कथित धमकी की जांच शुरू होने की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेलबर्न में आयोजित कार्यक्रम से जुड़ी पोस्ट पर की गई टिप्पणी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और सिडनी में इस्लामिक स्टेट से जुड़ी कई महिलाएं और बच्चे लौटे हैं. सरकार ने साफ कहा है कि जिन भी लोगों ने अपराध किए हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.
मेलबर्न के रोवविले स्थित ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर से महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी हो गई. इस घटना पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है. भारत सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और प्रतिमा की बरामदगी की मांग की है.
Oliver Peake last ball six: मेलबर्न रेनेगेड्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स को चार विकेट से हराया. 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओलिवर पीक ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर जीत दिलाई. गुरिंदर संधू के चार विकेट अहम रहे, जबकि पर्थ की बल्लेबाजी अंत में पूरी तरह बिखर गई.
टेस्ट मैच पांच दिनों तक चल सकता है, लेकिन कोई मुकाबला यदि दूसरे ही दिन समाप्त हो जाए तो पिच को लेकर सवाल उठना लाजिमी है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं, जहां एशेज मुकाबला 142 ओवरों में ही खत्म हो गया था.
एशेज 2025–26 के चौथे टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने एमसीजी की पिच को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई. उन्होंने कहा कि दो दिनों में 36 विकेट गिरना ज़रूरत से ज़्यादा है और पिच पर घास कम होती तो संतुलन बेहतर रहता. इसी मैच में इंग्लैंड ने 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत दर्ज की और सीरीज़ अब सिडनी की ओर बढ़ रही है.