scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'क्यों नहीं टिकती बीवियां?' आमिर की तीसरी शादी पर बोलीं राखी सावंत

राखी सावंत ने आमिर खान की शादियों पर कसा तंज
  • 1/9

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही तीसरी बार दूल्हा बनने वाले हैं. आमिर 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गोरी स्प्रैट संग रजिस्टर मैरिज करेंगे. आमिर और गौरी की शादी उनके घर में सादगी से होगी. 

राखी सावंत ने आमिर खान की शादियों पर कसा तंज
  • 2/9

आमिर की शादी को लेकर उनके परिवारवाले और फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं. लेकिन 61 की उम्र में एक्टर के तीसरी शादी करने पर एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने सवाल उठाए हैं. 

राखी सावंत ने आमिर खान की शादियों पर कसा तंज
  • 3/9

राखी सावंत के सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. पैप्स संग बात करते हुए राखी ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया. 

Advertisement
राखी सावंत ने आमिर खान की शादियों पर कसा तंज
  • 4/9

राखी अपने अंदाज में बोलीं- आमिर खान सर की बीवियां क्यों नहीं टिकती हैं यार? आमिर सर सारा रिकॉर्ड आपने ही तोड़ दिया है. 
 

राखी सावंत ने आमिर खान की शादियों पर कसा तंज
  • 5/9

'कितनी शादियां करते हो. कितने तलाक लेते हो. कितने बच्चे पैदा करते हो.' राखी ने आगे सवाल किया- आमिर सर की ये आखिरी शादी है या फिर इसके बाद चौथी शादी भी होगी? चौथी शादी के लिए मैं रेडी हूं. 

राखी सावंत ने आमिर खान की शादियों पर कसा तंज
  • 6/9

राखी आगे बोलीं- आमिर सर को सिर्फ हिंदू लड़कियां ही पसंद आती हैं शादी करने के लिए. तो मैं तैयार हूं. 

राखी सावंत ने आमिर खान की शादियों पर कसा तंज
  • 7/9

आमिर खान की शादी के लेकर राखी के बयानों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कई यूजर्स राखी को टीज करते हुए कह रहे हैं कि उनके पति भी तो नहीं टिकते. उनका भी दो बार तलाक हो चुका है. 

राखी सावंत ने आमिर खान की शादियों पर कसा तंज
  • 8/9

आमिर खान की बात करें तो वो 61 साल के हैं. गौरी संग आमिर की ये तीसरी शादी होगी. उनके दो तलाक हो चुके हैं. दो शादियों से आमिर के तीन बच्चे हैं. अब वो फिर से घर बसाने जा रहे हैं. 

राखी सावंत ने आमिर खान की शादियों पर कसा तंज
  • 9/9

(All Photos: Social Media)

Advertisement
Advertisement
Advertisement