scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

दर्द में आमिर खान की फैमिली, रोता दिखा बेटा आजाद, किरण राव ने संभाला

Aamir Khan & Kiran Rao 
  • 1/8

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ मुंबई के एक पेट क्लिनिक के बाहर नजर आए, जहां से सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने फैंस को चिंता में डाल दिया है. (Photo: Yogen Shah)

Aamir Khan & Kiran Rao 
  • 2/8

क्लिनिक से बाहर निकलते वक्त आमिर के हाथ में बिल्ली ले जाने वाली बास्केट (पैट कैरियर) दिखाई दी. इस दौरान आमिर और किरण काफी परेशान दिख रहे थे, जबकि उनका बेटा आजाद लगातार रोता हुआ नजर आया.   (Photo: Yogen Shah)

Aamir Khan & Kiran Rao 
  • 3/8

इस स्थिति को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि उनके किसी पालतू जानवर की मौत हो गई है या वह बहुत ज्यादा बीमार है.  (Photo: Yogen Shah)

Advertisement
Aamir Khan & Kiran Rao 
  • 4/8

शनिवार को मुंबई में आमिर खान, किरण राव और उनके बेटे आजाद खान को एक पेट क्लिनिक से बाहर निकलते हुए देखा गया. इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया. आमिर खान के हाथ में पेट बास्केट थी और पूरे परिवार के चेहरे पर गहरा तनाव साफ दिखाई दे रहा था.  (Photo: Yogen Shah)

Aamir Khan & Kiran Rao 
  • 5/8

आजाद को रोता देख फैंस भी काफी परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही चर्चाएं तेज हो गईं.  (Photo: Yogen Shah)

Aamir Khan & Kiran Rao 
  • 6/8

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है.   (Photo: Yogen Shah)

Aamir Khan & Kiran Rao 
  • 7/8

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि उनका पालतू कुत्ता या बिल्ली बीमार है.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शायद उनके किसी पालतू जानवर की मौत हो गई है, यह बहुत दुखद है.'  (Photo: Yogen Shah)

Aamir Khan & Kiran Rao 
  • 8/8

हालांकि वीडियो सामने आने और तरह-तरह की आशंकाएं जताए जाने के बावजूद, आमिर खान या किरण राव की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. उन्होंने अपने पालतू जानवर की बीमारी या मौत की खबरों पर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की है.  (Photo: Yogen Shah)

Advertisement
Advertisement