scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

आम‍िर खान पर क्यों हंगामा, 3 शादियां कर चुके ये सितारे, एक ने 70 में की चौथी शादी

आमिर खान के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं कई शादियां
  • 1/10

कहते हैं कि प्यार में उम्र-धर्म मायने नहीं रखता. आमिर खान ने इस बात को सच कर दिखाया है. 61 साल की उम्र में आमिर गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी कर रहे हैं. हर तरफ आमिर की शादी के ही चर्चे हैं. 

(Photo: Social Media)

आमिर खान के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं कई शादियां
  • 2/10

गौरी संग आमिर खान की ये तीसरी शादी है. आमिर इससे पहले रीना दत्ता और किरण राव संग भी शादी कर चुके हैं. मगर अफसोस किरण और रीना संग आमिर की शादी लंबी नहीं चल पाई. कुछ साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. 

(Photo: Social Media)

आमिर खान के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं कई शादियां
  • 3/10

आमिर की तीसरी शादी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. लेकिन आमिर से पहले कई बड़े सितारे एक से ज्यादा बार शादी रचा चुके हैं. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?

(Photo: Social Media)

Advertisement
आमिर खान के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं कई शादियां
  • 4/10

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी तीन बार शादी रचा चुके हैं. संजय की पहली शादी साल 1987 में  ऋचा शर्मा में हुई थी. लेकिन साल 1996 में ब्रेन ट्यूमर की वजह से ऋचा का निधन हो गया था. 

(Photo: Instagram @maanayata)

आमिर खान के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं कई शादियां
  • 5/10

पहली पत्नी को खोने के बाद संजय ने प्यार को दूसरा मौका दिया. उन्होंने 1998 में मॉडल रिया पिल्लई संग दूसरी शादी की, लेकिन कुछ साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. तलाक के बाद संजय ने 2008 में मान्यता दत्त संग तीसरी शादी की. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं.

(Photo: Instagram @maanayata)

आमिर खान के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं कई शादियां
  • 6/10

टीवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाले करण सिंह ग्रोवर ने भी तीन बार शादी की है. बिपाशा बसु, करण की तीसरी पत्नी हैं. इस शादी से कपल की एक बेटी है. 

 

(Photo: Instagram @iamksgofficial)

आमिर खान के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं कई शादियां
  • 7/10

करण की पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी. मगर एक साल में उनका तलाक हो गया था. करण ने फिर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट संग दूसरी बार घर बसाया था. लेकिन उनका ये रिश्ता भी नहीं चला. 

(Photo: Instagram @iamksgofficial)

आमिर खान के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं कई शादियां
  • 8/10

बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी ने 1,2, 3 नहीं बल्कि 4 शादियां की हैं. कबीर बेदी की पहली शादी प्रोतिमा बेदी से हुई थी. एक्टर ने फिर सुजैन हम्फ्रेस संग दूसरी शादी करके घर बसाया. मगर अफसोस उनका ये रिश्ता भी नहीं चला. 

 

(Photo: Instagram @ikabirbedi)

आमिर खान के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं कई शादियां
  • 9/10

कबीर बेदी ने साल 1992 में निक्की से तीसरी शादी की. लेकिन 2005 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. कबीर बेदी ने फिर प्यार को एक और मौका दिया. उन्होंने साल 2016 में 70 की उम्र में परवीन दोसांझ संग चौथी शादी रचाकर घर बसाया. अब दोनों साथ में काफी खुश हैं. 

(Photo: Instagram @ikabirbedi)

Advertisement
आमिर खान के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं कई शादियां
  • 10/10

आपको जानकर हैरानी होगी कि विद्या बालन भी एक्टर सिद्धार्थ रॉय कपूर की तीसरी पत्नी हैं. सिद्धार्थ की पहली शादी आरती बजाज से हुई थी. मगर दोनों की शादी टूट गई थी. सिद्धार्थ ने पिर कविता से दूसरी शादी की. लेकिन उनका ये रिश्ता भी नहीं चला. दो तलाक के बाद सिद्धार्थ ने विद्या संग 2012 में घर बसाया था. दोनों साथ में खुशी-खुशी रह रहे हैं.

(Photo: Social Media)

Advertisement
Advertisement