काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park, Assam) भारत के सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है. यह उद्यान असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है और अपनी जैव विविधता तथा एक-सींग वाले भारतीय गैंडे (वन-हॉर्न्ड राइनो) के लिए विश्वभर में जाना जाता है. वर्ष 1985 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया था.
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 430 वर्ग किलोमीटर है. यहां घने घास के मैदान, दलदली क्षेत्र, छोटी झीलें और जंगल मिलकर एक अनोखा पारिस्थितिक तंत्र बनाते हैं. हर साल मानसून के दौरान ब्रह्मपुत्र नदी में आने वाली बाढ़ से यहां की भूमि उपजाऊ बनी रहती है, जिससे वन्यजीवों को भरपूर भोजन मिलता है.
यह उद्यान एक-सींग वाले गैंडे की दुनिया की सबसे बड़ी आबादी का घर है. इसके अलावा यहां रॉयल बंगाल टाइगर, एशियाई हाथी, जंगली भैंसा, हिरण की कई प्रजातियां, स्लॉथ भालू और तेंदुआ भी पाए जाते हैं. काजीरंगा को 2006 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ गई.
पक्षी प्रेमियों के लिए भी काजीरंगा किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की 450 से अधिक प्रजातियां देखी जा सकती हैं. सर्दियों के मौसम में साइबेरिया और मध्य एशिया से आने वाले प्रवासी पक्षी यहां की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं.
पर्यटन की दृष्टि से काजीरंगा बेहद लोकप्रिय है. यहां जीप सफारी और हाथी सफारी के माध्यम से पर्यटक जंगल और वन्यजीवों को करीब से देख सकते हैं. वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह न केवल असम बल्कि पूरे भारत की प्राकृतिक धरोहर का गौरव है.
अक्टूबर में नॉर्थ-ईस्ट भारत की खूबसूरती देखते ही बनती है. मेघालय के शानदार झरनों, असम के काजीरंगा नेशनल पार्क, अरुणाचल प्रदेश की तवांग और जीरो वैली से लेकर मणिपुर की लोकतक झील तक, जानें ऐसी 7 खूबसूरत जगहें जहां आप अक्टूबर में यादगार ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
MP Kanha Wild Buffalo Reintroduction: मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आठ जंगली भैंसों को 17 हेक्टेयर के बड़े बाड़े में छोड़ा. करीब 100 साल बाद जंगली भैंसों को फिर से बसाने की पहल की गई है. सरकार ने तीन साल में 50 जंगली भैंसों को बसाने का लक्ष्य रखा है...
बारिश के बाद असम के जंगलों में फिर रौनक लौट आई है. मानस नेशनल पार्क 2 अक्टूबर और काजीरंगा नेशनल पार्क 3 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुल चुके हैं. अब 13 अक्टूबर को पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य भी खुलेगा. पिछले सीजन में अकेले काजीरंगा में 4.68 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे थे.
असम के गोलाघाट जिले में वन विभाग ने बस से 500 से ज्यादा दुर्लभ और संरक्षित चेंग मछलियां बरामद कीं। काजीरंगा नेशनल पार्क प्राधिकरण की टीम ने गुप्त सूचना पर तिनसुकिया से सिलीगुड़ी जा रही बस की तलाशी ली।
मध्यप्रदेश में जंगली भैंसों की आबादी तकरीबन 100 साल पहले विलुप्त हो गई थी. वर्तमान में इनकी प्राकृतिक आबादी मुख्य रूप से असम में सीमित है, जबकि छत्तीसगढ़ में इनकी संख्या बहुत कम है.
अगर आप मनाली और शिमला की भीड़भाड़ से ऊब चुके हैं, तो उत्तर-पूर्व भारत (North East) आपके लिए बेस्ट है. तवांग के शांत मठों से लेकर मेघालय की उमंगोट नदी तक, यह आर्टिकल आपको उन 5 अनछुए ठिकानों के बारे में बताएगा जो आपकी अगली ट्रिप को यादगार बना देंगे.
Assam Tourist Places: अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां प्रकृति, संस्कृति और एडवेंचर तीनों का मजा मिले तो असम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यहां की हरियाली, खूबसूरत नजारे और अनोखी परंपराएं लोगों को अपनी ओर खींचती हैं.