scorecardresearch
 

दिल्ली में करण औजला के कॉन्सर्ट में पहुंचे हजारों लोग, एंट्री के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार, परेशान हुए फैंस, Video

दिल्ली में करण औजला के कॉन्सर्ट का आयोजन हुआ जहां उनके फैंस हजारों की संख्या में पहुंचे. शो में एंट्री से पहले काफी मिसमैनेजमेंट भी देखा गया, जिससे कई लोगों को परेशानी हुई.

Advertisement
X
करण औजला का कॉन्सर्ट (Photo: Instagram @karanaujla)
करण औजला का कॉन्सर्ट (Photo: Instagram @karanaujla)

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर करण औजला को हर कोई सुनना पसंद करता है. उनके गाने हर पार्टी की जान होते हैं. बीते दिनों 28 फरवरी को दिल्ली में सिंगर का ग्रैंड कॉन्सर्ट आयोजित हुआ, जहां उनके हजारों फैंस पहुंचे. कॉन्सर्ट के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें करण औजला अपनी दमदार परफॉरमेंस से लोगों को एंटरटेन करते नजर आए.

दिल्ली में करण औजला ने जमाई महफिल

करण औजला का कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ था. शो की लगभग सभी टिकट्स भी बिक गई थीं. कॉन्सर्ट से पहले दिल्ली पुलिस ने भी ट्रैफिक ए़डवाइजरी जारी की थी, ताकि कोई मिसमैनेजमेंट ना हो. लेकिन शो की शुरुआत से पहले स्टेडियम के बाहर ऐसा होता हुआ देखा गया है. लोगों ने स्टेडियम में हुए मिसमैनेजमेंट का वीडियो शेयर किया.

फैंस ने बताया कि उन्हें स्टेडियम में एंट्री लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा. भीड़ को मैनेज करने का कोई सिस्टम नहीं था. महंगी टिकट के बावजूद उन्हें अपना बैंड नहीं मिला. यूजर का दावा है कि वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हुई थी. वीडियो में कई लोगों को VIP एंट्री गेट के बाहर खड़े हुए देखा जा सकता है, जिन्हें पुलिस अंदर नहीं जाने दे रही. फैंस इस दौरान काफी गुस्से में भी लगे, उन्होंने करण औजला के कॉन्सर्ट इवेंट मैनेजमेंट 'District' को टैग करके उन्हें फटकार लगाई. 

Advertisement

दमदार परफॉरमेंस से छाए करण औजला

इन वीडियोज के अलावा करण औजला की दमदार परफॉरमेंस के वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. सिंगर ने हवा में लटकते हुए परफॉर्म करने से लेकर स्टेज पर ग्रैंड एंट्री भी ली. उनके कॉन्सर्ट में क्रिकेट की दुनिया के सितारे जैसे नितिश राणा और सुयश शर्मा भी पहुंचे, जहां उन्होंने अपना वीडियो भी शेयर किया. दोनों करण औजला के गानों पर झूमते हुए नजर आए. 

करण औजला के कॉन्सर्ट में करीब 72,000 लोगों की मौजूदगी का दावा किया जाता है, जिसके बाद ये दूसरा सबसे बड़ा कॉन्सर्ट बना जहां इतने लोगों की मौजूदगी दिखी. इससे ऊपर कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट है, जो पिछले साल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हुआ था, जहां 1,34,000 लोग मौजूद थे.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement