हरियाणा के कैथल जिले में 3 फीट लंबे विक्रम की शादी अपनी ही हाइट की प्रियंका से हुई है. छोटी हाइट की वजह से लंबे समय तक रिश्ता नहीं हो पाया था. अब शादी के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और सोशल मीडिया पर लोग नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं.
हरियाणा के कैथल जिले के गांव चंदाना में हुई एक शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी पूरी तरह से रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ हुई, लेकिन जैसे ही करीब 3 फीट लंबे दूल्हे ने अपनी ही हाइट की दुल्हन के साथ घर में एंट्री की, लोग इस जोड़े को देखने के लिए जुटने लगे. अब शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कैथल में नौ साल की बच्ची के द्वारा एक बच्चे को जन्म देने की खबर बहुत ज्यादा वायरल हो रही है. इस मामले पर कैथल पुलिस की तरफ से DSP ललित कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा है कि कैथल में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है
हरियाणा के कैथल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिला खेड़ा ड्रेन में एक नीले सूटकेस के अंदर करीब 30 वर्षीय युवती का शव मिला. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है, जबकि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.
कैथल की विशेष अदालत ने गवाही के लिए बार-बार गैरहाजिर रहने पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार को एक घंटे तक बक्शीखाना में बंद रखने का आदेश दिया. घटना के बाद पुलिस महकमे में नाराजगी है. पुलिसकर्मी इसे अपमानजनक बता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि बिना लिखित आदेश के किसी अधिकारी को सलाखों में कैसे डाला गया.
हरियाणा के कैथल की विशेष अदालत ने गुरुवार को स्टेट ऑफ हरियाणा बनाम गौरव केस की सुनवाई के दौरान सभी को हैरान कर दिया. अदालत ने जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को बार-बार गैरहाजिर रहने पर एक घंटे तक कोर्ट परिसर में बने बक्शीखाना में रखने का आदेश दिया.
कैथल जिले में एक स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार हो गई. बस अचानक नहर में जा गिरी. इस दौरान कुल 8 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. बच्चों के अलावा ड्राइवर और एक महिला खलासी भी घायल हो गए हैं.
हरियाणा के कैथल जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी का चालान किया है, जिसे मॉडिफाई करके थार बना दिया गया था.
बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले हरियाणा के शूटर गुरमैल सिंह की दादी ने बताया कि उसने 2019 में गांव में ही एक मर्डर किया था, जिसके बाद वो जेल गया था. उन्होंने बताया कि उसे जमानत मिल गई, लेकिन किसने कराई ये हमें पता नहीं है.
मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का आरोपी शूटर गुरमेल सिंह हरियाणा के कैथल का निवासी है. हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी जुटा रही है. कैथल स्थित घर पर जांच के लिए टीम रवाना हो चुकी है. आरोपी की दादी ने कहा कि उसे परिवार से बेदखल किया जा चुका है.
हरियाणा के कैथल में एक भयानक दुर्घटना हुई है. एक तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई है, जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई है. एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. एक शख्स अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है.
हरियाणा के कैथल में बड़ा हादसा हो गया है. जहां दशहरा पर आयोजित बाबा राजपुरी मेले में जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया और कार नगर में गिर गई. जिससे परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई.
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आदित्य सुरजेवाला को कैथल सीट से मैदान में उतारा है. आदित्य कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के छोटे बेटे हैं. सुनिए राजनीति में कौन हैं आदित्य के प्रेरणास्रोत? देखें video
कैथल के एसडीएम (SDM) ब्रह्म प्रकाश को गवर्नर के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गाय है. चुनाव आयोग की वेबसाइट हैक करने के मामल में ब्रह्म प्रकाश पर यह कार्रवाई हुई है. इससे पहले ब्रह्म प्रकाश ने पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था. मगर, आज गवर्नर ने SDM ब्रह्म प्रकाश को ही सस्पेंड कर दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हरियाणा के कैथल में चुनाव आयोग की वेबसाइट हैक होने का मामला सामने आया है. दरअसल कैथल में AAP ने चुनाव आयोग से रैली की परमिशन मांगी थी. जिसके जवाब में AAP के आवेदन पर आपत्तिजनक बातें लिखने के साथ-साथ आवेदन पर एक्ट्रेस की फोटो लगाकर उसे रिजेक्ट कर दिया गया.
कैथल में चुनाव आयोग की वेबसाइट हैक कर रैली की परमिशन मांगने वाले के आवेदन पर आपत्तिजनक बातें लिखने के साथ-साथ आवेदन पर हीरोइन की फोटो लगाकर उसे रिजेक्ट करने का मामला सामने आया है. अब इस मामले में एक्शन लेते हुए एआरओ ने 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है.
कैथल जिले का रहने वाले 20 साल के साहिल ने मरने के बाद अपने कई अंग दान किए. सिर में चोट लगने की वजह से साहिल का ब्रेन डेड हो गया था. इस वजह से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साहिल के पिता का कहना है, वह पहले भी दानी स्वभाव का था. हर तीन महीने बाद रक्तदान करता था, ताकि किसी का जीवन बचाया जा सके.
INLD की इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल नहीं होंगे. नीतीश कुमार हरियाणा के बजाय बिहार में होने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ही शामिल होने पहुंचे. उनके साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद थे.
रेप करने के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई थी. सबूत मिटाने के लिए दोषी ने मासूम के शव पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी. मासूम का अधजला शव घर से थोड़ी ही दूरी पर जंगल में मिला था. पुलिस ने इस मामले में केवल 5 दिन में चार्जशीट पेश कर दी थी.
सम्राट मिहिर भोज को लेकर यूपी, एमपी के बाद अब हरियाणा में विवाद शुरू हो गया है. यहां भी उनकी प्रतिमा के अनावरण के दौरान गुर्जर और क्षत्रिय समाज के लोग आमने सामने आ गए. बीजेपी का कहना है कि मिहिर भोज गुर्जरों के पूर्वज थे, जबकि राजपूतों का कहना है कि उन्हें गुर्जरों का पूर्वज कहना इतिहास के साथ छोड़छाड़ करना है.
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर को अनावरण के लिए पहुंचना था, लेकिन इस विरोध की स्थिति को देखते हुए यहां के लोकल विधायक लीलाराम गुर्जर ने अनावरण कर दिया और शिक्षा मंत्री नहीं आए. उसके बाद गुर्जर समाज के हजारों की संख्या में लोग चौक पर पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन करते हुए डीजे पर जमकर बवाल काटा.