scorecardresearch
 

हर्ष दुबे ने अकेले झटक लिए 9 विकेट, टेस्ट टीम के लिए ठोका दावा! 59 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

हर्ष दुबे ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 10वीं बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए. रणजी ट्रॉफी में दुबे की धारदार गेंदबाजी को देखकर उन्हें लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें टेस्ट टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
X
हर्ष दुबे ने किया कमाल. (PHOTO: PTI)
हर्ष दुबे ने किया कमाल. (PHOTO: PTI)

घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में इन दिनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने सोमवार यानी 2 नवंबर को नागपुर में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले में अपनी फिरकी का ऐसा जादू चलाया कि विरोधी टीम के होश उड़ गए. 

हर्ष ने अकेले दम पर मध्य प्रदेश की आधी से ज्यादा टीम को समेटते हुए 9 विकेट झटक लिए और इतिहास के पन्नों में अपना नाम अमर कर लिया. हर्ष दुबे की इस खतरनाक गेंदबाजी को देखते हुए उन्हें टेस्ट टीम में लाने की मांग उठ रही है. अपने इस प्रदर्शन से दुबे ने भी टीम इंडिया में एंट्री के लिए दावा ठोक दिया है.  

नागपुर के वीसीए ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका सामना हर्ष नाम के एक ऐसे चक्रवात से होने वाला है जो पूरी पारी को ही तबाह कर देगा. हर्ष दुबे ने कहर बरपाते हुए महज 53 रन देकर 9 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई.

Advertisement

इसके साथ ही हर्ष विदर्भ के लिए रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में 9 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने अरुण मुरलीधर ओगिराल के 59 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 25 नवंबर 1967 को मध्य प्रदेश के खिलाफ ही 8 विकेट लिए थे. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harsh Dubey (@harsh_dubey23)

हर्ष दुबे ने गेंद से बरपाया कहर

विदर्भ की तरफ से पारी का इकलौता एक अन्य विकेट नचिकेते भुते को मिला, बाकी पूरी टीम को हर्ष ने अकेले ही तहस-नहस कर दिया. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में किसी भी गेंदबाज का यह 9वां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. हर्ष दुबे की इस घातक गेंदबाजी के आगे मध्य प्रदेश की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम 66.1 ओवरों में महज 209 रनों पर ढेर हो गई. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harsh Dubey (@harsh_dubey23)

मध्य प्रदेश की ओर से सिर्फ अथर्व महाजन ने संघर्ष करते हुए 85 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सारांश जैन ने 34 रन जोड़े. हर्ष ने रजत पाटीदार और सारांश जैन जैसे बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

ये भी पढ़ें- IPL 2027: आखिर किन खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करेगी आरसीबी? मिनी ऑक्शन से पहले हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

हर्ष दुबे के नाम रहा पहले दिन का खेल

हालांकि, इसके जवाब में विदर्भ की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और पहले दिन का खेल खत्म होने तक उनके 4 विकेट मात्र 56 रनों पर गिर चुके थे, जहां कुमार कार्तिकेय ने तीन विकेट झटककर विदर्भ को शुरुआती झटके दिए. 

Advertisement

लेकिन पहले दिन का पूरा लाइमलाइट सिर्फ और सिर्फ हर्ष दुबे के नाम रहा, जिन्होंने अपनी जादुई गेंदबाजी से टीम इंडिया के टेस्ट दरवाजे पर जोरदार दस्तक दे दी है. इस प्रदर्शन के बाद इस सीजन में हर्ष के कुल 23 विकेट हो चुके हैं और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement