scorecardresearch
 

गुरुग्राम में फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर फायरिंग, STF ने तीन शूटरों को दबोचा

गुरुग्राम में 20 फरवरी को फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर हुई फायरिंग मामले में एसटीएफ ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि वारदात की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने ली थी. तीनों आरोपी बहादुरगढ़ के निवासी हैं और घटना के बाद फरार चल रहे थे. हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ था.

Advertisement
X
फैशन डिजाइनर के घर पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार (Photo: Screengrab)
फैशन डिजाइनर के घर पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

हरियाणा के गुरुग्राम में 20 फरवरी को मशहूर फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे थे. एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस फायरिंग की साजिश विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने रची थी.

विदेश से गैंगस्टर का कनेक्शन

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद गैंगस्टर दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने मयंक चावला के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

फायरिंग की घटना के बाद फैशन डिजाइनर और उनका परिवार काफी खौफ में था. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी थी और जांच के लिए कई टीमें गठित की गई थीं.

Advertisement

फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर फायरिंग का मामला

एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे मकसद क्या था और विदेश में बैठे गैंगस्टर से आरोपियों का संपर्क कैसे हुआ. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश कर रही है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement