scorecardresearch
 

LPG ATM India: देश में खुल गया पहला LPG एटीएम, खाली सिलेंडर लाओ... मिनट में भरा लेकर जाओ!

LPG ATM In India: मिडिल-ईस्ट टेंशन के चलते भारत में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने बड़ा कदम उठाया है और दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पहला LPG ATM शुरू किया है.

Advertisement
X
24 घंटे एटीएम के जरिए मिलेगी एलपीजी. (Photo: ITG)
24 घंटे एटीएम के जरिए मिलेगी एलपीजी. (Photo: ITG)

मिडिल-ईस्ट में युद्ध का असर दुनिया में तेल और गैस संकट के रूप में देखने को मिला है. भारत की बात करें, तो बीते कुछ दिनों में खासतौर पर एलपीजी की किल्लत देखने को मिली है. सप्लाई में रुकावट की चिंता से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं. इस बीच गुरुग्राम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने एलपीजी एटीएम की शुरुआत कर बड़ी राहत दी है. इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है.

ऐसे समय में जबकि देश एलपीजी सप्लाई अनिश्चितताओं से जूझ रही है, सरकार ने भी आनन-फानन में तमाम LPG Rule Change कर दिए हैं. इनमें गैस सिलेंडर की बुकिंग की टाइमलाइन में बढ़ोतरी से लेकर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा तक शामिल है. हालांकि, संकट के बीच सरकार के आदेश के तहत तेल कंपनियों ने अपना एलपीजी उत्पादन बढ़ाया है. इस बीच इस सेक्टर की दिग्गज कंपनी बीपीसीएल ने नई पहल की है और गुरुग्राम में एलपीजी एटीएम (LPG ATM) शुरू किया है, जो यूजर्स को मिनटों गैस मुहैया कराती है. 

गुरुग्राम में यहां खुला एलपीजी एटीएम
एलपीजी एटीएम Gurugram में सोहना के सेक्टर-33 स्थित एक रेजिडेंशियल टाउनशिप में स्थापित किया गया है. यह ऑटोमैटिक एलपीजी वेंडिंग सिस्टम लोगों के खाली सिलेंडरों को भरे हुए, हल्के कंपोजिट सिलेंडरों से 2-3 मिनट में बदलने की सुविधा मुहैया कराता है. यह वेंडिंग मशीन हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे चालू रहती है और पूरी तरह से डिजिटल और संपर्क रहित प्रोसेस है.

Advertisement

इसके लिए यूजर को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है, इसके बाद इस नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा, जिसे डालकर पुष्टि करनी होगी. इसके अलावा अपने सिलेंडर पर मौजूद बारकोड या क्यूआर कोड को भी स्कैन करना होगा.

खाली लाओ, भरा लेकर जाओ
UPI, Credit Card, Debit Card या फिर नेट बैंकिंग के जरिए इसका पेमेंट करने की सुविधा मिलती है. इस प्रोसेस के तहत सिस्टम एक भरा हुआ सिलेंडर जारी करता है, जबकि खाली सिलेंडर को अपने पास रखता है. यहां बता दें कि लोहे के सिलेंडर की जगह एलपीजी एटीएम कंपोजिट सिलेंडर देता है, जो पारंपरिक सिलेंडरों की तुलना में काफी हल्का होता है. जहां घरेलू गैस सिलेंडर का गैस समेत वजह 31 किलो होता है, तो वहीं फाइबर बेस्ड इस नए सिलेंडरों का वजन करीब 15 किलो रहता है.

ऑटोमैटिक होती है सप्लाई
इस LPG ATM मशीन की क्षमता करीब 10 गैस सिलेंडर की है. इसके अलावा इसमें ऐसा सिस्टम लगा हुआ है, जो मशीन में एलपीजी स्टॉक कम होने की स्थिति में आस-पास की गैस एजेंसियों को अलर्ट करता है, जिससे कि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाती है. 

BPCL की एलपीजी एटीएम पहला का उद्देश्य देश में नए LPG विकल्पों को बढ़ावा देने के साथ ही गैस एजेंसियों पर यूजर्स की निर्भरता को कम करना है. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि यह पायलट प्रोजेक्ट सप्लाई को सुचारू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यहां से मिले वाले कंपोजिट सिलेंडर ले जाना भी आसान है और इसका यूज भी सुरक्षित है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement