scorecardresearch
 
Advertisement

गजेंद्र सिंह शेखावत

गजेंद्र सिंह शेखावत

गजेंद्र सिंह शेखावत

गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) एक राजनेता हैं, जो 2024 से 13वें संस्कृति मंत्री और 11वें पर्यटन मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद हैं और लोकसभा में जोधपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं.

शेखावत का जन्म 3 अक्टूबर 1967 (Gajendra Singh Shekhawat Date of Birth) को राजस्थान के सीकर जिले के महरोली गांव में एक राजपूत परिवार में हुआ था. उनके पिता, शंकर सिंह शेखावत, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी थे (Gajendra Singh Shekhawat Family). शेखावत ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से मास्टर ऑफ आर्ट्स और मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री प्राप्त की है (Gajendra Singh Shekhawat Education).

शेखावत ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की. वह 1992 में जेएनवीयू विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. शेखावत को भारतीय जनता पार्टी की किसान शाखा, भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया. वे भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भी थे. उन्हें 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुना गया था. 

3 सितंबर 2017 को उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री कृषि और किसान कल्याण के रूप में नियुक्त किया गया था. उन्होंने 2019 आम चुनावों में जोधपुर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 2.74 लाख वोटों के अंतर से हराया. शेखावत 31 मई 2019 को जल शक्ति मंत्री बने (Gajendra Singh Shekhawat Political Career). 

शेखावत Quora वेबसाइट पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीय राजनेता हैं. उन्होंने फैलोशिप समिति के अध्यक्ष, अखिल भारतीय खेल परिषद (AICS) के सदस्य और वित्त संबंधी स्थायी समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया है.

उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @gssjodhpur है. उनके फेसबुक पेज का नाम Gajendra Singh Shekhawat है. वे इंस्टाग्राम पर gssjodhpur यूजरनेम से एक्टिव हैं.
 

और पढ़ें
Follow गजेंद्र सिंह शेखावत on:

गजेंद्र सिंह शेखावत न्यूज़

Advertisement
Advertisement