दायरा (Daayra) एक हिंदी क्राइम थ्रिलर फिल्म है. फिल्म का लेखन और निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. इसका निर्माण विनीत जैन ने जंगली पिक्चर्स के बैनर तले किया है. फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं.
फिल्म में करीना कपूर डीसीपी अजूनी कोहली आईपीएस की भूमिका निभा रही हैं. पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में डीसीपी रमन कुमार आईपीएस का किरदार निभा रहे हैं. जावेद खान राजा भी फिल्म का हिस्सा हैं और वह डीसीपी जावेद खान आईपीएस की भूमिका में दिखाई देंगे.
दायरा की घोषणा अप्रैल 2025 में की गई थी. उस समय बताया गया था कि करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली एक क्राइम थ्रिलर फिल्म में साथ काम करेंगे. फिल्म की कहानी को 2019 के हैदराबाद दुष्कर्म मामले से प्रेरित बताया गया था. हालांकि फिल्म की कहानी और घटनाओं को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
फिल्म दायरा में संगीत नहीं है.मेघना गुलजार ने बताया था कि फिल्म में कोई गाना नहीं होगा. उनके अनुसार कहानी में संगीत आधारित दृश्यों की जरूरत नहीं थी. गीतकार गुलजार ने भी इस फैसले का समर्थन किया.
दायरा को सिनेमाघरों में 18 सितंबर 2026 को रिलीज करने की योजना है.
हनुमान अंश ने तीन हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जो गदर मचाया, उसका असर कई फिल्मों पर भी हुआ. हालांकि अब फिल्म को एक बड़े झटके का सामना करना पड़ा है. इसके साथ-साथ कुणाल की वाइब और करीना की दायरा भी बड़े नुकसान का शिकार हुई हैं.
बॉक्स ऑफिस पर इस समय 45 दिन पुरानी पिक्चर हनुमान अंश को भी नई फिल्म वाइब और दायरा से अच्छी टक्कर. कम शोज के बावजूद, दोनों ही फिल्में ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचती हुईं नजर आ रही हैं.
लगता है कि लोगों की इकलौती पसंद नीम करोली बाबा वाली फिल्म हनुमान अंश ही बन चुकी है. शनिवार को इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ नई आई फिल्मों से भी कई गुना ज्यादा देखा गया है. वाइब और दायरा, दोनों ही फिल्मों को बेहद कम ऑडियंस मिल रही है.
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो फिल्में वाइब और दायरा की भिड़ंत हुई. एक फिल्म करीना कपूर, तो दूसरी कुणाल खेमू की है. इस फिल्म को 40 दिनों से चली आ रही हनुमान अंश जैसी ब्लॉकबस्टर से तगड़ा कॉम्पिटीशन मिला. पहले दिन दोनों ही फिल्मों ने कितनी कमाई की?
Daayra Film Review: मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' एक गंभीर क्राइम थ्रिलर है जो कानून और इंसाफ के बीच जटिल सवालों को सामने लाती है. सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म आपको कैसी लग सकती है, इसका ओवरव्यू हम आपको देंगे. पढ़ें हमारा रिव्यू.
करीना कपूर और कुणाल खेमू की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाली है. दोनों ही फिल्मों की ऑडियंस अलग है. लेकिन सेंसर बोर्ड ने इन्हें एक ही सर्टिफिकेट दे दिया है. जानें दायरा और वाइब को क्या सेंसर सर्टिफिकेट मिला है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इस फिल्म में दर्शकों को सिर्फ केस सुलझाने की कहानी नहीं, बल्कि सच, सिस्टम और इंसाफ की पूरी लड़ाई देखने को मिलेगी. देखें मूवी मसाला.
Kareena Kapoor Khan Look Daayra Trailer Launch: करीना कपूर खान ने अपनी फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च पर 2003 के Versace फॉल/विंटर कलेक्शन का ऑलिव ग्रीन पैंटसूट पहनकर स्वैग बिखेरा. उन्होंने अपने लुक को 48,834.99 रुपये का चश्मा पहनकर कंप्लीट किया.
दायरा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर करीना कपूर का एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा होती नजर आईं. इस वीडियो को देखकर कई लोगों को जया बच्चन याद आ गईं.