संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. इस बार सत्र के दौरान मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर संसद में घमासान होने की संभावना है. विदेश मंत्री दोनों सदनों में बयान देंगे. सरकार ने अपने नेताओं और मंत्रियों को सलाह दी है कि वे बयान देते समय संयम से काम लें ताकि परिस्थितियां नियंत्रण में रहें. यह सत्र देश के महत्वपूर्ण आर्थिक और राजनीतिक मसलों पर चर्चा का केंद्र होगा.