scorecardresearch
 
Advertisement

Parliament Budget Session 2026 Live: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

aajtak.in | नई दिल्ली | 13 मार्च 2026, 1:07 PM IST

Budget Session Live Updates: लोकसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू हो गई है. प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Budget session resumes with motion against Speaker Om Birla and West Asia statement Budget session resumes with motion against Speaker Om Birla and West Asia statement

लोकसभा में आज भी अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. स्पीकर ओम बिरला ने स्पष्ट कहा कि सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो ऐसी ही कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि सदन के भीतर और सदन के बाहर सदन की गरिमा बनाए रखना आप सबकी जिम्मेदारी है.

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही जारी है. राज्यसभा में प्रश्नकाल के बाद एक बजे भोजनावकाश हो गया. सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

1:06 PM (2 मिनट पहले)

राज्यसभा में भोजनावकाश, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में भोजनावकाश हो गया है. सदन की कार्यवाही अब दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

12:13 PM (55 मिनट पहले)

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही फिर से स्थगित हो गई है. लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच चेयर से संध्या राय ने सदन चलने देने की अपील की. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि सदन चलने दें. इन सबका विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ और सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी.

12:12 PM (56 मिनट पहले)

इनके नेता के साथ-साथ कांग्रेस के सारे सदस्य भी बिगड़ गए हैं- रिजिजू

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में 12 बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, विपक्षी सदस्य वेल में आ गए हैं. विपक्षी सदस्य खाने पीने का सामान लेकर सदन में पहुंचे हैं. विपक्ष के हंगामे पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इनका नेता भी नहीं सुधर रहा और ये भी नहीं सुधरेंगे. इनके नेता के साथ-साथ कांग्रेस के सारे सदस्य भी बिगड़ गए हैं, शर्मसार कर रहे हैं. बहुत दुखी हूं. इनकी पार्टी में कोई नहीं बचा है जो समझा पाए. प्राइवेट मेंबर्स बिल का टाइम भी है आज. उस बीच उठाएं ना जो मुद्दे उठाने हैं. नकारात्मक राजनीति जनता देख रही है. जनता आपको कड़ी सजा देगी. इसीलिए मैं कहता हूं कि आप सत्ता में नहीं आ सकते.  

11:39 AM (एक घंटा पहले)

इमरान प्रतापगढ़ी ने राज्यसभा में उठाया नफरती एजेंडे का मुद्दा

Posted by :- Bikesh Tiwari

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि बारूद के ढेर पर बैठी दुनिया शोलों से हिफाजत का हुनर पूछ रही है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कभी कहा था कि बीजेपी की सरकार ने नफरत का केरोसिन छिड़क दिया है. सच तो यह है कि सरकार ने माचिस की तिल्ली थमा दिया है. दिनभर मुसलमानों के खिलाफ नफरत का एजेंडा चल रहा होता है. 

Advertisement
11:24 AM (एक घंटा पहले)

मनोज झा ने उठाया पब्लिक लाइब्रेरी का मुद्दा

Posted by :- Bikesh Tiwari

आरजेडी सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में पब्लिक लाइब्रेरी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि आज हम स्वच्छता अभियान पर काम कर रहे हैं. सामाजिक स्वच्छता के साथ साथ हमें मानसिक स्वच्छता की भी जरूरत है और इसका बड़ा माध्यम लाइब्रेरी है. लाइब्रेरी कहीं खो गई है. किताबों की दोस्ती सबसे बेहतर होती है. इस पर काम करने की जरूरत है. किताब आपके अकेलेपन को आपकी कमजोरी नहीं मानती. किताबें बस चुपचाप आपके लौट आने का इंतजार करती हैं. आग्रह है कि लाइब्रेरी को सशक्त बनाइए. पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया.

11:21 AM (एक घंटा पहले)

स्वाति मालीवाल ने उठाया हेल्थ इंश्योरेंस का मुद्दा

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में स्वाति मालीवाल ने हेल्थ इंश्योरेंस का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि एक कंपनी है, जिसके पास ऑनलाइन इंश्योरेंस का बड़ा शेयर है. वह कंपनी अब अस्पतालों में भी पैसे लगा रही है. बीमा भी वही कंपनी कर रही है, क्लेम भी उसी कंपनी को देना है और एडमिट भी वही कंपनी करेगी. इसके लिए रेगुलेटरी बॉडी होनी चाहिए.

11:19 AM (एक घंटा पहले)

लोकसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के सदस्यों से अपनी सीट पर जाने, प्रश्नकाल चलने देने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान प्रतिपक्ष के आठ सदस्यों के सवाल भी लिस्टेड हुए हैं, लेकिन हंगामा कर रहे सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं हुआ. स्पीकर ओम बिरला ने इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

Advertisement
Advertisement