scorecardresearch
 

'बीरभूमि में 15 हजार का घोटाला, TMC की मिलीभगत', ममता सरकार पर सुवेंदु अधिकारी का निशाना

सुवेंदु अधिकारी का दावा है कि बीरभूम जिले में पिछले 15 सालों के दौरान करीब 15,000 करोड़ रुपये के राजस्व रेवेन्यू की चोरी हुई है. उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार के बड़े चेहरों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला मुमकिन ही नहीं था.

Advertisement
X
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर वीरभूमि घोटाले में मिलीभगत का आरोप लगाया. (फोटो-PTI)
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर वीरभूमि घोटाले में मिलीभगत का आरोप लगाया. (फोटो-PTI)

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय भारी हलचल है. बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने आज शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. सुवेंदु अधिकारी का दावा है कि बीरभूम जिले में पिछले 15 सालों के दौरान करीब 15,000 करोड़ रुपये के राजस्व रेवेन्यू की चोरी हुई है. उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार के बड़े चेहरों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला मुमकिन ही नहीं था.

दरअसल, यह पूरा मामला बीरभूम जिले में पत्थर के अवैध कारोबार और गैर-कानूनी खनन से जुड़ा हुआ है. हाल ही में पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी और फरार पत्थर कारोबारी टुल्लू मंडल के घर पर एक बड़ी छापेमारी की. टीम को इस दौरान जो मिला, उसने सबको चौंका दिया. आरोपी के ठिकाने से ₹28.5 करोड़ की भारी-भरकम नकदी और 15 किलो सोना बरामद किया गया है. पुलिस को शक है कि यह सारा पैसा टैक्स चोरी और अवैध कमाई का है, जिसे सालों से छिपाकर रखा गया था.

सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा, 'इतने सालों से चल रहा यह संगठित रैकेट संस्था के मुखिया की सहमति के बिना काम नहीं कर सकता. बिना सरकारी संरक्षण के कोई भी अधिकारी इस तरफ से अपनी आंखें बंद नहीं रख सकता था. इसलिए इस पूरे घोटाले की अंतिम जिम्मेदारी सरकार के शीर्ष नेतृत्व की ही बनती है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: ग्राउंड रिपोर्ट: हनुमान मंदिर से बूथ तक... सुवेंदु अधिकारी के साथ एक दिन, भागदौड़ और तनाव की पूरी कहानी

टुल्लू मंडल की जब्त की गई संपत्तियों की दी जानकारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारी ने आरोपी टुल्लू मंडल की जब्त की गई संपत्तियों का पूरा ब्यौरा भी सामने रखा. उन्होंने बताया कि आरोपी के अलग-अलग बैंक खातों में जमा करीब ₹93 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं.अब तक कुल मिलाकर ₹150 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है. इस दौरान भारी मात्रा में कैश, सोना और जेवर बरामद किए गए है. जांच एजेंसियों ने आरोपी की 21 संपत्तियों, 7 मकानों, एक फार्महाउस, दो पेट्रोल पंप, एक पार्किंग एरिया, पत्थर की खदानों और क्रशरों के साथ-साथ 300 बीघा जमीन का पता लगाया है, जिसे सील करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके अलावा, आरोपी की 242 गाड़ियों की पहचान की गई है. इसमें कई जिसमें कई लग्जरी कारें भी शामिल हैं.

दूसरी तरफ, बर्दवान जिले से जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी के सवाल पर सुवेंदु अधिकारी ने ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने इसे एक बेहद संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताया और कहा कि इस पर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ही पूरी जांच के बाद आधिकारिक जानकारी देगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ममता बनर्जी आराम करें, हम 180 से अधिक सीटें जीतेंगे', BJP नेता सुवेंदु अधिकारी का दावा

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement