बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3), 21 जून 2024 से वूट और जियोसिनेमा पर प्रसारित होने वाला है. सदाबाहर सुपरस्टार अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट हैं. अनिल कपूर अपने अलग अंदाज के लिए काफी लोकप्रिय है. बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के जरिए दर्शक रोज अनिल के खास अंदाज को देखेंगे. इससे पहले बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 को करण जौहर ने होस्ट किया था और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को सलमान खान ने होस्ट किया था.
इस सीजन में टीवी एक्टर्स, इन्फ्लुएंसर, न्यूजमेकर, म्यूजिशियन और स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज है. इनमें साई केतन राव (टीवी एक्टर), पॉलोमी पोलो दास (एक्टर), सना सुल्तान (इन्फ्लुएंसर), सना मकबूल (एक्ट्रेस), शिवानी कुमारी (रूरल इन्फ्लुएंसर), विशाल पांडे (इन्फ्लुएंसर),
चंद्रिका गेरा दीक्षित (न्यूज़मेकर), नेज़ी (सिंगर), नीरज गोयत (रेसलर), दीपक चौरसिया (पत्रकार), मुनीषा खटवानी (एक्टर और टैरो कार्ड रीडर), अरमान मलिक और दो उनकी पत्नियां शामिल हैं. इन कंटेस्टेंट के अलावा पूरे सीजन में कई और कंटेस्टेंट के आने की उम्मीद है.
टेलीविजन सीरीज की तरह, प्रतियोगियों को हाउसमेट्स की तरह रहना पड़ता है, जो कैमरों और माइक्रोफोन की निरंतर निगरानी में बिग बॉस हाउस में बंद रहते हैं. बिग बॉस ओटीटी के विजेता को ₹25 लाख और 'ओटीटी एडिशन' ट्रॉफी मिलता है.
यह शो 24/7 नॉन स्टॉप चलता रहता है और रोज 1 घंटे का एपिसोड भी चलता है.
इस शो का पहला सीज़न 8 अगस्त 2021 को प्रीमियर हुआ था.
चंद्रिका दीक्षित की शादीशुदा जिंदगी में विवाद बढ़ता जा रहा है. उन्होंने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया है जबकि पति ने भी चंद्रिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं.
चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. चंद्रिका ने युगम पर धोखा देने का आरोप लगाया है, जबकि युगम ने चंद्रिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो और पोस्ट शेयर कर रहे हैं.
चंद्रिका दीक्षित ने पति युगम गेरा पर धोखा देने का आरोप लगाया है. युगम ने एक वीडियो के जरिए चंद्रिका के आरोपों पर जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन ये भी कहा कि इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है.
लेकिन अब उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार वो अपने पति से लड़ती हुईं दिखाई दे रही हैं. दोनों के बीच एक हाई-वोल्टेज बहस छिड़ी है.
बिग बॉस ओटीटी का चौथा सीजन अब नहीं आएगा. शो के क्रिएटर ऋषि नेगी ने इसकी पुष्टि की है. मेकर्स का मानना है कि हिंदी के दो वर्जन चलाने की जरूरत नहीं है, इसलिए ओटीटी वर्जन को बंद कर दिया गया है.
एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने एक पॉडकास्ट में राकेश बापट से अपने डिवोर्स के बारे में खुलकर बात की और उन्होंने बताया कि अलग होने के बावजूद दोनों आज भी दोस्त बने हुए हैं.
बिग बॉस ओटीटी 3 की फेम यूट्यूबर शिवानी कुमारी को अपनों से धोखा मिला है. दो दिन पहले पैनिक अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानते हैं कि अब उनकी तबीयत कैसी है.
बिग बॉस ओटीटी 2 में अभिषेक मल्हान और जिया शंकर की दोस्ती हाईलाइट हुई थी. शो खत्म होने के बाद उनका नाम कई बार जोड़ा गया.
Bigg Boss के घर में आपने लगभग सभी कंटेस्टेंट को आपने शानदार आउटफिट के साथ देखा होगा. क्या कभी सोचा है कि वे अपने कपड़ों को कैसे प्रेस करते हैं. दरअसल, मार्केट में एक गार्मेंट स्टीमर मौजूद है, जिसकी मदद से किसी भी टाइप के कपड़ों को आयरन स्टीम किया जा सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
बिग बॉस सीजन 19 के सदस्य और रोडीज फेम बसीर अली मुंबई एयरपोर्ट पर डैपर लुक में नजर आए. जहां उन्होनें पैप्स से बात करते हुए अपने अजमेर दौरे का जिक्र किया और अनुभव साझा किया.
Bigg Boss 19 की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. यहां कंटेंस्टेंट बड़े ही अनोखे अंदाज में अपने कपड़ों पर प्रेस करते हैं. इस गारमेंट स्टीमर को आप भी सस्ते में अपने घर ला सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते है .
बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट रह चुके विशाल पांडे के साथ एक हादसा हो गया है. वो अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए. विशाल बताते हैं कि उनकी गलती से शरीर की नस कट गई थी.
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज से जुड़ा मामला गुजरात हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. वहीं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर चहल की एक्स वाइफ ने बड़ा आरोप लगाया है. इसके अलावा बिग बॉस 19 से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है.
पटियाला कोर्ट ने अरमान मलिक और चार अन्य लोगों को 2 सितंबर को हिंदू विवाह अधिनियम के कथित उल्लंघन और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में तलब किया है. कोर्ट का ये समन पटियाला के वकील दविंदर राजपूत द्वारा दायर याचिका पर आधारित है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस' में बैकडोर एंट्री का झांसा देकर शहर के एक मशहूर डॉक्टर को 10 लाख रुपए का चूना लगा दिया गया. ठगी का शिकार हुए डॉक्टर जाने-माने डर्मेटोलॉजिस्ट और पॉइजन स्किन क्लिनिक के संचालक डॉ. अभिनीत गुप्ता हैं.
भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने बीते दिनों एक इंटरव्यू दिया था. जिसमें उन्होंने खुलकर बताया कि क्या बिग बॉग स्क्रिप्टेड होता है?
अनिल कपूर ने अपने 'झक्कास' स्वैग के साथ एंट्री मारी. शो के 16 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक स्टेज पर धुआंधार एंट्री ली. फैन्स के बीच भी शो को लेकर काफी एक्साइटमेंट दिखा. अरमान मलिक अपनी दोनों बीवीयों के साथ बिग बॉस हाउस में आए. देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर इस बार आए कंटेस्टेंट्स आखिर क्या मसाला परोसते हैं.
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रहीं यूट्यूबर शिवानी का अपने गांव में पड़ोसी से विवाद हो गया. उत्तर प्रदेश के औरैया में हुई इस मारपीट में लाठी डंडे भी चले. जिसका वीडियो वायरल है. एक वीडियो में शिवानी कुमारी ने कहा कि भैंस को मारने की वजह से पड़ोसी से झगड़ा हुआ. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है.
'Bigg Boss 18' फेम Chum Darang शो के बाद अपनी लाइफ काफी पॉजिटिविटी के साथ जी रही हैं. हाल ही में एक बातचीत में चुम ने बताया कि उनके लिए यहां तक पहुंच पाना काफी मुश्किल रहा. कितनी बार उन्हें नस्लभेद झेलना पड़ा.
रजत दलाल...सोशल मीडिया की दुनिया का ऐसा नाम हैं, जो अपने एग्रेशन और कंट्रोवर्सी के लिए जाने जाते हैं. रजत बिग बॉस 18 में अपनी इमेज पॉलिश करने के मकसद से आए थे.
यू्ट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव का ट्रोलिंग से पुराना नाता है. अक्सर हेटर्स उनकी मां को बीच में घसीटते हैं. एक इंटरव्यू में एल्विश ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो बोलने से पहले थोड़ा सोच लें.