चीखती-बिलखती दिखी वड़ा पाव गर्ल, पति से हो रहा तलाक? वायरल हुआ वीडियो

1 Feb 2026

Photo: Instagram  @chandrika.dixit

वायरल वड़ा पाव गर्ल

सोशल मीडिया पर एक समय वायरल रह चुकीं चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल आजकल कहीं गायब सी हो गई हैं.

Photo: Instagram  @chandrika.dixit

जिस वक्त उनकी पॉपुलैरिटी आसमान छू रही थी, तब उन्हें टीवी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रियलिटी शो 'बिग बॉस' ऑफर हुआ था.

Photo: Instagram  @chandrika.dixit

चंद्रिका बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का हिस्सा थीं. हालांकि शो में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं. इसके बाद वड़ा पाव गर्ल की पॉपुलैरिटी भी धूमिल सी हो गई.

Photo: Instagram  @chandrika.dixit

लेकिन अब उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार वो अपने पति से लड़ती हुईं दिखाई दे रही हैं. दोनों के बीच एक हाई-वोल्टेज बहस छिड़ी है.

Photo: Instagram  @chandrika.dixit

वीडियो में चंद्रिका के पति बाहर जाने की बातें करते हैं. लेकिन वो गुस्से में चीखती-बिलखती हुईं उन्हें जाने से मना करती हैं. वड़ा पाव गर्ल कहती हैं कि वो घर का सारा काम कर रही हैं.

Photo: Screengrab

दुकान से लेकर किचन सबकुछ उन्हें ही संभालना पड़ता है. लेकिन उनके पति को बाहर उनके दोस्तों के साथ घूमना है. चंद्रिका इस दौरान बर्तन पटकती हुईं भी दिखती हैं.

Video: Instagram @ chandrika.dixit

हालांकि यूजर्स को उनका ये हाई-वोल्टेज ड्रामा उतना पसंद नहीं आया है. वो उनके वीडियो पर तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं. 

Photo: Screengrab

यूजर्स का दावा है कि चंद्रिका और उनके पति पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा सब कर रहे हैं. वो कोई तलाक नहीं लेने वाले. वहीं दूसरे कह रहे हैं कि उन्हें वायरल गर्ल की एक्टिंग अच्छी लगी.

Photo: Instagram  @chandrika.dixit

Read Next