scorecardresearch
 

'मेरा भी रेप हुआ...अश्लील वीडियो और फिरौती', भोंदू बाबा अशोक खरात को लेकर SIT को आए 50 कॉल

नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ जांच तेज हो गई है. SIT को पांच दिनों में 50 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं, जबकि अब तक आठ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. यौन शोषण और वसूली के आरोपों के बीच प्रशासन ने उनका शस्त्र लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है.

Advertisement
X
अशोक खरात को लेकर SIT को आए 50 कॉल (Photo: file photo)
अशोक खरात को लेकर SIT को आए 50 कॉल (Photo: file photo)

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन खरात’ की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं.  खरात के खिलाफ जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को लगातार नई शिकायतें मिल रही हैं, जिससे इस पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है. अधिकारियों के मुताबिक, पिछले पांच दिनों में SIT को 50 से अधिक फोन कॉल्स प्राप्त हुए हैं, जिनमें लोगों ने खरात के खिलाफ विभिन्न जानकारियां दी हैं या कथित अपराधों की शिकायत दर्ज कराई है.

रेप, वसूली और अश्लील कंटेंट

एजेंसी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा गठित SIT ने कुछ दिन पहले आम नागरिकों से जानकारी जुटाने के लिए दो मोबाइल नंबर जारी किए थे. इसके बाद से हर दिन औसतन 15 से 20 कॉल्स टीम को मिल रही हैं. इन कॉल्स में कई लोगों ने उनके साथ भी यौन शोषण किए जाने, जबरन वसूली और अश्लील कंटेंट से जुड़े आरोप लगाए हैं. फिलहाल जांच टीम सभी शिकायतों की गंभीरता से पड़ताल कर रही है.

महिला ने लगाया था बार- बार रेप का आरोप

नासिक के सिन्नर इलाके में मंदिर ट्रस्ट चलाने वाले अशोक खरात को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. एक 35 साल की महिला ने उन पर तीन साल तक बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. गिरफ्तारी के बाद कई अन्य महिलाओं ने भी आगे आकर इसी तरह के आरोप लगाए, जिसके बाद पुलिस ने अब तक कुल आठ एफआईआर दर्ज कर ली हैं.

Advertisement

खरात के ऑफिस से मिली डायरी

जांच के दौरान SIT ने शुक्रवार को नासिक स्थित खरात के कार्यालय का दौरा किया. इस दौरान फॉरेंसिक टीम भी उनके साथ मौजूद रही. टीम ने कार्यालय से कई अहम दस्तावेज, फाइलें और एक डायरी बरामद की है, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. अधिकारियों का मानना है कि इन दस्तावेजों से मामले में नए खुलासे हो सकते हैं.

खरात का आर्म लाइसेंस कैंसिल 

इस बीच, नासिक जिला प्रशासन ने भी सख्त कदम उठाते हुए खरात का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है. प्रशासन का कहना है कि उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज होने के चलते यह आशंका थी कि वे हथियारों का इस्तेमाल कर पीड़ितों को धमका सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, खरात ने साल 2012 में रिवॉल्वर का लाइसेंस लिया था, जिसे हाल ही में 2024 में रिन्यू किया गया था और इसकी वैधता 2028 तक थी.

हथियार और गोलियां बरामद

पुलिस ने पहले ही उनके पास से हथियार और गोलियां बरामद कर ली हैं. Arms Act की धारा 17(3) के तहत यह कार्रवाई की गई है. SIT ने यह भी भरोसा दिलाया है कि शिकायत करने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
 

Advertisement


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement