scorecardresearch
 
Advertisement

BJP सांसद अनिल बलूनी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को CBI अफसरों से मिलवाया

BJP सांसद अनिल बलूनी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को CBI अफसरों से मिलवाया

अंकिता भंडारी मर्डर केस में न्याय की मांग को लेकर परिजनों की लड़ाई जारी है. हाल ही में अंकिता के माता-पिता ने बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में इंडिया गेट पर धरना दिया था. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे. परिजनों का स्पष्ट कहना है कि अंकिता को इंसाफ मिलने तक उनकी यह लड़ाई अधूरी रहेगी. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे. इसी बीच, गढ़वाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनिल बलूनी ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की और उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना. इसके बाद सांसद अनिल बलूनी अंकिता के माता-पिता को लेकर दिल्ली स्थित सीबीआई दफ्तर पहुंचे. वहां उन्होंने सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों से अंकिता के परिजनों की बातचीत करवाई. सीबीआई अधिकारियों ने अब तक की जांच प्रगति से अंकिता के माता-पिता को अवगत कराया और भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है.

Advertisement
Advertisement