अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) का मूल नाम अनिल राम तिवारी है. वे एक हिंदू धार्मिक कथावाचक हैं. उनका जन्म 27 सितंबर 1989 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था. उनके पिता स्थानीय हिंदू पुजारी थे. उन्होंने भगवद्गीता, रामायण सहित कई हिंदू धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया.
अनिरुद्धाचार्य विवाहित हैं. उनकी पत्नी का नाम आरती तिवारी है और उनके दो बेटे हैं. वर्तमान में वह धार्मिक प्रवचन देने के साथ-साथ वृंदावन में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े हुए हैं. उनका गौरी गोपाल आश्रम समुदाय से जुड़ी कई सेवाओं का संचालन करता है. इनमें गौ-सेवा, वृद्धाश्रम, बंदरों के संरक्षण और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं.
उनके प्रवचन सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काफी देखे जाते हैं. साल 2024 में उन्होंने टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' में अतिथि के रूप में हिस्सा लिया. इसी दौरान उन्होंने 'बिग बॉस 18'में प्रतियोगी के रूप में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकराने की बात कही थी. हालांकि बाद में वह शो के प्रीमियर एपिसोड में अतिथि के रूप में पहुंचे और होस्ट सलमान खान को भगवद्गीता की प्रति भेंट की.
अनिरुद्धाचार्य कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा और विवादों में भी रहे हैं. 2022 में महिलाओं की सुंदरता को लेकर दिए गए एक बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई और उनके खिलाफ मथुरा में एफआईआर भी दर्ज हुई. सितंबर 2024 में भगवान शिव से जुड़े एक बयान पर विवाद होने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. इसके अलावा कपड़ों और यौन हिंसा से जुड़े कुछ बयानों पर भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा.
जुलाई 2025 में वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम में महिलाओं की शादी की उम्र और उनके चरित्र को लेकर की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस बयान की महिलाओं के अधिकारों से जुड़े संगठनों, वकीलों और कई सार्वजनिक हस्तियों ने आलोचना की. इसके बाद अगस्त 2025 में उन्होंने अविवाहित महिलाओं के चरित्र संबंधी टिप्पणी पर भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.
स्वरा भास्कर के जौहर बयान पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक्ट्रेस के बयान पर अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आपत्ति जताई है और स्वरा पर अपना गुस्सा निकाला है.
स्वरा भास्कर ने पद्मावत फिल्म के जौहर सीन की आलोचना कर विवाद खड़ा कर दिया है. इस पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने स्वरा को कड़ी प्रतिक्रिया दी है और जौहर को पवित्र चरित्र की रक्षा के रूप में बताया है.
'पंचायत आजतक मथुरा' के मंच पर प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से आजतक की एंकर और सेशन की मॉडरेटर श्वेता सिंह ने कई अहम मुद्दों पर सवाल-जवाब किए. इस दौरान अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि श्मशान भी आते-जाते रहा करो. पूरी बात जानने के लिए देखें ये वीडियो.
आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक मथुरा' के मंच पर आमंत्रित प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने चिरपरिचित अंदाज में सवालों के जवाब दिए. आजतक की एंकर और सेशन की मॉडरेटर श्वेता सिंह ने उनसे पूछा कि जब उन्हें ये पता चला कि उन्हें 'पूकी बाबा' कहकर बुलाया जाता है तो क्या बुरा लगा था? क्या था अनिरुद्धाचार्य का जवाब, जानने के लिए देखें ये वीडियो.
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने युवाओं के प्रेम संबंधों से लेकर शादी और रिश्तों में बढ़ती हिंसा पर खुलकर अपनी राय रखी, उन्होंने युवाओं को पढ़ाई और करियर पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा कि कम उम्र में रिश्तों के चक्कर में पड़ने से उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है.
पंचायत आजतक में अनिरुद्धाचार्य ने युवाओं के प्रेम संबंध, शादी और रिश्तों में बढ़ती हिंसा पर बात की. उन्होंने युवाओं को पढ़ाई और करियर पर ध्यान देने की सलाह दी है. साथ ही पुरुषों को विवाहेतर संबंधों से बचने और माता-पिता को बेटा-बेटी दोनों को संस्कार देने की बात कही.
आजतक के मथुरा में खास कार्यक्रम 'पंचायत आजतक' के मंच पर खासताैर पर आमंत्रित थे- प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज. जहां उन्होंने 'मेरे तो गिरधर गोपाल’ नाम के सेशन में कई अहम मुद्दों पर आजतक के सवालों के बहुत दिलचस्प तरीके से जवाब दिए. देखिए उनका ये चिरपरिचित अंदाज.
कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में हुई 370 रुपये की आपत्तिजनक बिरयानी वाले विवाद पर मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है और युवाओं की इस सोच पर गहरी चिंता जताई है.