आनंदीबेन पटेल, राजनेता
आनंदीबेन मफतभाई पटेल (Anandiben Mafatbhai Patel) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं (Governor of Uttar Pradesh). उन्होंने मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया साथ ही गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रही हैं (Former CM of Gujarat). वह 1987 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य है. वे 2002 से 2007 तक शिक्षा मंत्री रहीं हैं (Anandiben Patel, Member of BJP).
आनंदीबेन पटेल का जन्म 21 नवंबर 1941 को गुजरात के मेहसाणा जिले के विजापुर तालुका के खारोद गांव में हुआ था (Anandiben Patel Date of Birth), जहां उनके पिता जेठाभाई एक शिक्षक थे (Anandiben Patel Parants).
वह अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए एनएम हाई स्कूल चली गईं, जहां केवल तीन छात्राएं थीं. एक छात्रा के रूप में वह एथलीट थीं और लगातार तीन वर्षों तक जिला स्तर की चैंपियन रहीं. उन्होंने 1960 में बीएससी की पढ़ाई के लिए कॉलेज ज्वाइन किया. पटेल ने 1960 में पिलवई में एम. जी. पांचाल साइंस कॉलेज में दाखिला लिया. वे विसनगर में विज्ञान में स्नातक की डिग्री पूरी की. एथलेटिक्स में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें मेहसाणा में "वीर बाला" पुरस्कार से सम्मानित किया गया (Anandiben Patel Education).
पटेल का राजनीति में प्रवेश 1987 में एक स्कूल पिकनिक के दौरान एक दुर्घटना के साथ शुरू हुआ, जब वह एक स्कूल पिकनिक के दौरान डूब रही दो लड़कियों को बचाने के लिए सरदार सरोवर जलाशय में कूद गईं, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति का वीरता पुरस्कार मिला. पटेल की वीरता से प्रभावित होकर, भाजपा के शीर्ष कैडर ने आनंदीबेन पटेल को पार्टी में शामिल होने का सुझाव दिया और वह 1987 में गुजरात प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में भाजपा में शामिल हो गईं (Anandiben Patel received President's Bravery Award).
वह 2007 से 2014 तक गुजरात सरकार में सड़क और भवन, राजस्व, शहरी विकास और शहरी आवास, आपदा प्रबंधन और पूंजी परियोजनाओं की कैबिनेट मंत्री थीं. 19 जनवरी 2018 को, वह ओम प्रकाश कोहली की जगह मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनीं, जो सितंबर 2016 से अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे (Anandiben Patel Political Career).
आनंदीबेन 1962 में मफतलाल से शादी की और इनके दो बच्चे हैं (Anandiben Patel Husband and Children).
आनंदीबेन पटेल 29 जुलाई 2019 से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल हैं. इस पद पर रहते हुए उन्हें करीब सात साल हो गए हैं. यूं तो राज्यपाल का कार्यकाल पांच साल का होता है, पर संविधान के जानकार बताते हैं कि नए राज्यपाल की नियुक्ति ना होने पर, यह कार्यकाल जारी रहता है. अब राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाए हैं.
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों का निरीक्षण कर वहां की खराब हालत उजागर की. उन्होंने मेस में बन रहे खाने के तेल पर सवाल उठाते हुए पूछा कि यह असली तेल है या वेस्ट ऑयल. मौके पर फूड सेफ्टी अधिकारियों से सैंपल लिवाए गए और एक सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राज्यपाल के इस कदम की तारीफ करते हुए सरकार पर तंज कसा.
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बेटियों की उपलब्धि की तारीफ की. उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडल जीतने में छात्राएं लगातार आगे निकल रही हैं, जबकि छात्र केवल शोध के क्षेत्र में बढ़त बनाए हुए हैं.
लखनऊ के KGMU प्रशासन ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निरीक्षण के बाद हॉस्टल मेस में नॉन-वेज खाना पकाने और परोसने पर रोक लगा दी है. वहीं दूसरी तरफ, राजधानी के ही लोहिया संस्थान में फूड पाइप की सर्जरी के बाद एक युवक का हाथ काटना पड़ा, जिससे हड़कंप मच गया है.
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा कि महिलाओं को आईएएस या शिक्षक बनने से पहले एक अच्छी मां बनना सीखना चाहिए. उन्होंने परिवार और संस्कारों को अहम बताया. समारोह में हॉस्टलों के पास नशे की सप्लाई का मामला भी सामने आया, जिसे प्रशासन ने रोका. करीब सवा लाख छात्रों को डिग्री दी गई.
IAS बनने से पहले... "एक्सपर्ट मां बनिए!" उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का यही बयान अब चर्चा का विषय बन गया है कानपुर में एकेटीयू के दीक्षांत समारोह में उन्होंने छात्राओं से करियर, परिवार और जिम्मेदारियों को लेकर कई बातें कहीं. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि चाहे कोई महिला आईएएस अधिकारी बने या शिक्षक सबसे पहले उसे "एक्सपर्ट मां" बनने का प्रयास करना चाहिए उनके मुताबिक हर किसी को घर का काम और खाना बनाना भी आना चाहिए.
लखनऊ के केजीएमयू (KGMU) और एसजीपीजीआई (SGPGI) जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में पिछले दिनों कथित धर्मांतरण के मामलों ने तूल पकड़ लिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन संस्थानों के हॉस्टल्स और परिसर के भीतर कुछ बाहरी तत्वों और संदिग्ध संगठनों द्वारा नर्सिंग के छात्रों, जूनियर डॉक्टरों और कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा था. इस पर रोक लगाने के लिए अब रोकथाम सेल बनाई जा रही है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में शुभ अभिजीत मुहूर्त पर श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी. इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य मौजूद रहेंगे.
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और यूपी की वर्तमान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की बेटी अनार पटेल को खोडलधाम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है. अनार पटेल का कहना है कि उन्हें ये जिम्मेदारी राजनीति के लिए नहीं, बल्कि पाटीदार समुदाय की एकता और संगठन के विस्तार के लिए दी गई है.
यह बुलेटिन गुजरात की प्रमुख राजनीति, सामाजिक घटनाओं तथा प्रमुख मामले उजागर करता है. आनंदी बेन पटेल की बेटी अनार पटेल को खांडेलधाम संगठन का अध्यक्ष बनाकर पॉलिटिकल लॉन्चिंग माना जा रहा है. गुजरात में राजनीतिक हलचल तगड़ी हो रही है. साथ ही अहमदाबाद में एक दुखद मर्डर सुसाइड, मेहसाणा के गांव में लाल जहर निकलने का संकट और साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश जैसी घटनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई है.
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लिव-इन रिलेशनशिप को भारत की प्राचीन संस्कृति के लिए खतरा बताते हुए युवाओं से ऐसी प्रवृत्तियों से दूर रहने का आग्रह किया. उन्होंने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए जीवन में सकारात्मकता, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा को अपनाने की सलाह दी.
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में बिजली कटने से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अंधेरे में गोल्ड मेडल बांटने पड़े. अपने संबोधन में उन्होंने अधूरे निर्माण, फंड के दुरुपयोग और कैंपस में शराब-ड्रग्स की आशंका पर कड़ी नाराजगी जताई. छात्रावासों में सुरक्षाकर्मियों के ठहराए जाने का मामला भी उजागर हुआ.
उत्तर प्रदेश में सरकारी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. राज्यपाल ने कहा है कि 'श्रीराम के दर्शन करना आसान है, लेकिन फाइल के दर्शन करना मुश्किल.' उनका यह बयान अधिकारियों द्वारा फाइलों को रोके रखने और बार-बार कमियां निकालने की प्रवृत्ति को दर्शाता है. जनता के साथ-साथ मंत्री भी इस समस्या से जूझ रहे हैं.
बुलडोजर एक्शन को लेकर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है और सरकार उस फैसले के मुताबिक ही काम कर रही है.
लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि अगर महिला जो की आधी आबादी है वह घरों में रहेगी तो यह देश कैसे सशक्त बनेगा, इसलिए महिला सशक्तिकरण सबसे जरूरी है.
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामायण के पात्र कुंभकरण को लेकर एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कुंभकरण को टेक्नोक्रेट बताते हुए कहा कि वह तकनीकी का विशेषज्ञ था. देखिए VIDEO
आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कुंभकरण 6 महीने सोता नहीं था बल्कि गुप्त तरीके से रिसर्च करके यंत्र बनाता था. राज्यपाल ने कहा कि रावण ने यह बात छिपाने के लिए ये झूठ फैलाया था कि कुंभकरण 6 महीने सोता है. उन्होंने कहा कि यह नॉलेज हमारे पास नहीं है लेकिन किताबों में सब लिखा है.
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वृक्षारोपण अभियान में शामिल होने के लिए सीतापुर पहुंची थीं, लेकिन पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर वो अधिकारियों पर भड़क गईं. आनंदीबेन पटेल ने कहा कि 'बड़े पौधों के लिए छोटे-छोटे गड्ढे खोदे गए थे, ये कौन देखेगा, आपकी ही जिम्मेदारी थी, मैं आप सबको माफ नहीं करूंगी'.
राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि उन्होंने पेड़ों को ठीक से कैसे लगाया जाए, इसको लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए थे. उन्होंने प्रशासनिक और वन विभाग के अधिकारियों की आलोचना करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी थी कि कार्यक्रम ठीक से आयोजित हो.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को सत्संग के दौरान भगदड़ होने से बड़ा हादसा हो गया था. इस दौरान सौ से ज्याद लोगों की मौत हो गई थी.
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हाथरस में भगदड़ में 121 लोगों की मौत पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'चरण रज' की बात करना गुनाह है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. राज्यपाल ने बाबा सूरजपाल पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को गुमराह करना गुनाह है.