आणंद
आणंद (Anand) भारत के राज्य गुजरात (Gujarat) का एक जिला है और इसका मुख्यालय यहीं है. इस जिले का क्षेत्रफल 3,204 वर्ग किलोमीटर है. (Geographical area)
आणंद जिले में 1 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha constituency) और 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Anand Assembly constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक आणंद की जनसंख्या (Population) लगभग 21 लाख है. यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 653 लोग रहते हैं (Density). इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 884 है. इसकी 84.37 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. यहां के पुरुषों की साक्षरता दर 91.82 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 76.36 फीसदी है (Anand literacy).
आणंद जिले का पुराना नाम आणंदपुर था. यह गुजरात में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है जिसका नाम अब आणंद कर दिया गया है. किवदंती के अनुसार आणंदपुर सारस्वत ब्राह्मणों का मूल स्थान रहा है. माना जाता है कि यहां के ब्राह्मणों ने ही देवनागरी लिपि का आविष्कार किया था. इस शहर का दूसरा नाम वरनगर भी था. ऋग्वेद के रचयिता उव्वट ने अपने ग्रन्थ के प्रत्येक अध्याय के अंत में इति आणंदपुर वास्तव्यं लिखा है. इसका प्रचीन काल में यह चारोतार नाम से जाना जाता था जिसकी विशाल और समृद्ध विरासत रही है. इस जिले का नाम आधुनिक भारत के इतिहास में श्वेत क्रांति के नाम से लिखा किया गया है. 1997 में ही जिला आणंद अस्तित्व में आया (History).
इस जिले की मिट्टी सबसे उपजाऊ है साथ भी यह शहर चारों तरफ से हरी भरी है. यहां बोली जाने वाली भाषा को चारोतारी कहा जाता है. चारोतार शब्द संस्कृत शब्द 'चारु' से बना है जिसका अर्थ है सुंदर (Language).
आणंद में बारिश के दौरान एसपी कार्यालय के सामने तीन बच्चे बारिश के पानी में खेल रहे थे. अचानक पानी का तेज बहाव होने से ये बच्चे बह गए. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्परता से उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई.
गुजरात के आणंद में एसपी कार्यालय के पास बारिश के पानी में खेल रहे 3 बच्चे तेज बहाव में बह गए. फायर ब्रिगेड ने बचाया, लेकिन अस्पताल में एक बच्ची प्रीतिबेन सोलंकी की मौत हो गई.
गुजरात के आणंद जिले में एक परिवार की आधी रात को उस वक्त सांसें थम गईं, जब घर के बाथरूम में 7 फीट लंबा मगरमच्छ बैठा मिला. दरअसल, कुत्तों के लगातार भौंकने से मकान मालिक की नींद खुल गई थी. इसके बाद जब बाथरूम का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए. अंदर मगरमच्छ था. सूचना रेस्क्यू टीम को दी गई. टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर तालाब में छोड़ दिया.
गुजरात के आणंद में एक घर के बाथरूम में 7 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया. परिवार ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़कर तालाब में छोड़ दिया. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं मगरमच्छ दिखाई दे तो उससे दूरी बनाए रखें, उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश न करें और तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें.
आणंद मे रिश्तों का कत्ल करते हुए एक महिला ने अपने ही पूर्व पति पर जानलेवा हमला बोल दिया. मामला आणंद शहर के सोजित्रा रोड का है, जहां मारुति सोलारिस मॉल के एक स्टोर में काम करने वाले युवक को उसकी पूर्व पत्नी और उसके घरवालों ने सरेआम दुकान से बाहर घसीटा. इसके बाद बीच सड़क पर क्रिकेट के बल्ले और हेलमेट से उस पर ताबड़तोड़ वार किए गए.
गुजरात के आणंद में फेसबुक से शुरू हुई प्रेम कहानी अब कानूनी संकट में फंस गई है. बांग्लादेश की महिला, जिसने हिंदू धर्म अपनाकर भारतीय युवक से शादी की और दो बच्चों की मां बनी, उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है. डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू होने से परिवार के बिखरने का खतरा बढ़ गया है.
गुजरात के आणंद में 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत हिरासत में ली गई बांग्लादेशी महिला काजल को डिपोर्ट करने की तैयारी. पति तरुण पटेल ने डिप्टी CM हर्ष संघवी से मानवीय आधार पर रिहाई की गुहार लगाई. पूरी स्टोरी...
आणंद जिले में एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज का हिस्सा अचानक ढह जाने से हड़कंप मच गया. ये घटना अडास गांव में हुई, जहां रेलवे विभाग की ओर से रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था. हादसे के दौरान ब्रिज पर रखे भारी भरकम गार्डर भी नीचे गिर गए. हालांकि, राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
गुजरात के आणंद जिले में एक बड़ा ढांचागत हादसा सामने आया है, जहां अडास गांव के पास पिछले 15 महीनों से बन रहे एक रेलवे ओवरब्रिज का भारी-भरकम हिस्सा अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया.
गुजरात पुलिस ने एक बड़े साइबर रैकेट का पर्दाफाश किया है. मामले में गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान सामने आया है कि एक आरोपी ने बाबा सिद्दीकी मर्डर हत्याकांड में शामिल आरोपियों को म्यूल अकाउंट भी दिया था.
बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से देश भर में बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न में डूबे है. लेकिन आणंद जिले में बीजेपी को जस्न मनाने का जबल मौका मिला है. क्योंकि उमरेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी BJP ने बड़ी जीत दर्ज की है. BJP उम्मीदवार हर्षद परमार ने कांग्रेस उम्मीदवार को 3- हजार से भी ज्यादा वोटों से हरा दिया है.
गुजरात के आणंद जिले की उमरेठ विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को हुए उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई. पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गोविंद परमार के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई है जिसके बाद यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं. उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्षद गोविंदभाई परमार और कांग्रेस उम्मीदवार भृगुराजसिंह चौहान के बीच सीधा मुकाबला है. तीन निर्दलीय और एक अन्य पार्टी का उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं. देखें गुजरात आजतक.
गुजरात के आणंद जिले में उमरेठ विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव अब और दिलचस्प हो चुका है. यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने इस उपुनाव में अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. पार्टी ने इसके सफाई में कहा है कि फिलहाल उनका फोकस नगर निकाय चुनाव पर है.
यूएस जाते समय गुजरात के एक युवक-युवती को अज़रबैजान में किडनैप कर लिया गया. जिसके बाद किडनैपरों ने दोनों के परिजनों को फोन किया और उनसे फिरौती मांगी.
महज 10 हजार की आबादी, अरबों का टर्नओवर, और एक भी पुलिस थाना नहीं... हम बात कर रहे हैं गुजरात के एक ऐसे गांव की, जिसे एनआरआई गांव भी कहा जाता है. इसे गांव कहें या कोई यूरोपीय शहर? यहां करीब 13 से ज्यादा नेशनल और प्राइवेट बैंक हैं, किसान भी करोड़पति हैं. आखिर बिना पुलिस और बिना सरकारी मदद के ये गांव कैसे बना ग्लोबल मॉडल? जानिये पूरी कहानी.
गुजरात के आणंद जिले में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. आणंद के आंकलाव तालुका में एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसकी निर्मम हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया गया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में भारी आक्रोश है. यह घटना आंकलाव के नवाखल गांव की है.
आणंद जिले के खंभात में एकता फ्रेश फूड कंपनी में बड़ा हादसा हुआ है. ईटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. घटना के बाद परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के गंभीरा ब्रिज हादसे में 21 लोगों की मौत के बाद सरकार ने रोड एंड बिल्डिंग विभाग के 4 अधिकारियों को सस्पेंड किया था. अब एसीबी ने इनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है. एक विशेष एसआईटी गठित की गई है जो सत्ता के दुरुपयोग और अवैद्य संपत्ति की जांच करेगी.
गुजरात में यह कोई पहला पुल हादसे नहीं है, बल्कि मोरबी से लेकर मुमतपुरा तक पिछले पांच साल में 12 से भी ज्यादा पुल टूटे या क्षतिग्रस्त हुए हैं. इन हादसों में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.
गुजरात के वडोदरा जिले में गम्भीरा पुल के टूटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. घटना के समय 5 वाहन नदी में गिर गए थे, जिनमें कुछ को निकाल लिया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
आणंद जिले में स्थित खंभात के एक गांव में गांव का ही रहने वाला अर्जुन गोहेल ने 7 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया था. इसके बाद अर्जुन गोहेल ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. अब कोर्ट ने दोषी अर्जुन उर्फ दादो गोहेल को डबल फांसी की सजा सुनाई है.