महाराष्ट्र के अमरावती से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. अमरावती के जिला स्तरीय सरकारी अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) वार्ड में अचानक भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में वार्ड में भर्ती तीन मासूम नवजात शिशुओं की मौत हो गई है. इस घटना से पूरे अस्पताल परिसर और पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है.