scorecardresearch
 

'गांव भर में बदनाम कर रहा था...',महिला ने शख्स को सरेराह चप्पलों से पीटा, पति ने पकड़े हाथ- पांव

अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र में चरित्र पर टिप्पणी को लेकर सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया. शिकायत देने थाने पहुंची महिला ने बाहर आरोपी युवक को देखकर पति के साथ रोक लिया और चप्पल से पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई की है.

Advertisement
X
महिला ने शख्स को सरेराह चप्पलों से पीटा (Photo: itg)
महिला ने शख्स को सरेराह चप्पलों से पीटा (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र में चरित्र पर लांछन लगाने के आरोप को लेकर सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है. गांव की एक महिला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र का एक युवक लंबे समय से उसके बारे में आपत्तिजनक बातें फैलाकर उसे बदनाम कर रहा था.

बताया जा रहा है कि रविवार को महिला अपने पति के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी. प्रार्थना पत्र देने के बाद जब दोनों बाहर निकले, तो कोतवाली गेट के सामने चौराहे पर कथित आरोपी युवक दिखाई दे गया. आरोप है कि महिला के पति ने युवक को रोककर पकड़ लिया. इसी दौरान महिला ने गुस्से में युवक पर चप्पल से कई वार कर दिए.

घटना स्थल पर कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में सड़क पर हंगामा और लोगों की भीड़ साफ देखी जा सकती है.

सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने महिला के पति और युवक दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है. मामले की जांच जारी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement