एंटरटेनमेंट जगत में इन दिनों ढेरों विवाद चल रहे हैं. इस बीच सारा अली खान भी सुर्खियों में आ गईं. उन्हें लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजीब बयान दे डाला. नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को यूट्यूब से हटा दिया गया. और अक्षय कुमार के भारत में चल रहे गैस सिलेंडर क्राइसिस से जूझने के बारे में भी पता चला. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.
19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.
चॉल में बीता बचपन, अब करोड़ों का मालिक है एक्टर, महलों जैसा घर देख चौंकी फराह खान
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैसल शेख करोड़ों के मालिक हैं. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां, आलीशान घर है. वो लैविश लाइफ जीते हैं. अब उन्होंने फैंस संग अपनी इंस्पायरिंग जर्नी शेयर की है. फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में उन्हें देखा गया.
LPG गैस की किल्लत का अक्षय कुमार के घर पर असर, बोले- पत्नी ने ऑर्डर कर रखे हैं 2 इंडक्शन चूल्हे
बीएमसी के 'मुंबई क्लीन लीग' कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने LPG की कमी पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि पत्नी ट्विंकल ने भी 2 इंडक्शन चूल्हे ऑर्डर किए हैं. इसके अलावा इवेंट में खिलाड़ी कुमार कंट्रोवर्सियल सॉन्ग 'सरके चुनर' पर बोलने से बचे.
'जानती हूं सूनी रहेगी कोख', एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- पैसे नहीं थे
अश्विनी कालसेकर टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वो बड़े और छोटे पर्दे पर निगेटिव किरदारों के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस कई सालों से काम कर रही हैं. आज उनके पास दौलत-शोहरत दोनों हैं, लेकिन फिर भी जिंदगी सूनी लगती है, क्योंकि वो कभी मां नहीं बन सकतीं.
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने पर हुआ एक्शन, यूट्यूब से हटाया 'सरके चुनर तेरी' का हिंदी वर्जन
नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी' के खिलाफ एक्शन लिया गया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गाने के खिलाफ नोटिस जारी किया. गाने के हिंदी वर्जन को हर प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है. लेकिन दूसरी भाषा में इस गाने के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है.