scorecardresearch
 

चार्जिंग के लिए लगाया स्मार्टफोन, बैंक अकाउंट हो गया खाली, प्राइवेट डेटा भी हुआ लीक, कैसे बचें?

अगर आप अपने फोन को कहीं भी पब्लिक प्लेस में चार्जिंग के लिए लगा देते हैं तो ध्यान दें. जूस जैकिंग स्कैम से आपका डेटा चोरी हो सकता है और पर्सनल चैट्स तक लीक हो सकते हैं.

Advertisement
X
जूस जैकिंग - हैकिंग का खतरनाक तरीका
जूस जैकिंग - हैकिंग का खतरनाक तरीका

आजकल ज़्यादातर लोग सफर के दौरान अपने स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए पर्सनल चार्जर, केबल या पावर बैंक साथ नहीं रखते. ऐसे में उन्हें एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या दूसरी पब्लिक जगहों पर मौजूद चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करना पड़ता है.

इन चार्जिंग पॉइंट्स पर कई अनजान लोग भी अपने फोन चार्ज करते हैं और आपकी यही एक गलती आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकती है. जूस जैकिंग नाम का ये स्कैम पुराना है, लेकिन स्कैमर्स के लिए ये तरीका खूब काम कर रहा है. 

जानिए कैसे सिर्फ फोन चार्ज पर लगाने से आपका बैंक अकाउंट हैक हो सकता है

जब आप किसी पब्लिक जगह जैसे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, होटल या कैफे में अपना फोन चार्ज पर लगाते हैं, तो हैकर्स इसी भरोसे का फायदा उठाते हैं. ऐसे USB पोर्ट में हैकिंग डिवाइस लगा हो सकता है.

जैसे ही आप अपना फोन चार्जिंग पर लगाते हैं, हैकर आपके स्मार्टफोन में मौजूद पर्सनल इन्फॉर्मशन, बैंक अकाउंट डिटेल्स चुरा सकता है या खतरनाक वायरस भेज सकता है. यही वजह है कि पब्लिक चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

Advertisement

दरअसल इस तरह से स्कैम के दौरान स्मार्टफोन का तमाम डेटा हैकर्स के पास रिमोटली जा सकता है. अकाउंट खाली होना छोटी चीज है, इस तरह के स्कैम में लोगों की पर्सनल चैट्स और फोटोज तक लीक हो जाते हैं. 

चार्जिंग के लिए जिस USB केबल का इस्तेमाल किया जाता है, वह सिर्फ बैटरी चार्ज नहीं करती, बल्कि डेटा ट्रांसफर भी कर सकता है. अगर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर फोन लगाने के बाद आपके फोन में Allow this device या किसी तरह का डेटा एक्सेस वाला पॉप-अप आता है, तो तुरंत सावधान हो जाएं. इसका मतलब हो सकता है कि चार्जिंग स्टेशन सेफ नहीं है. ऐसी स्थिति में किसी भी परमिशन को Allow न करें, ताकि आपका डेटा और बैंक अकाउंट सेफ रहे.

जानिए इन स्कैम्स से कैसे बचें

अगर आप सफर के दौरान अपना फोन सेफ तरीके से चार्ज करना चाहते हैं, तो हमेशा कोशिश करें कि अपने साथ अपना चार्जर और केबल रखें. सबसे सुरक्षित तरीका है कि फोन को सीधे वॉल सॉकेट से चार्ज करें. कई जगहों पर आपको प्राइवेसी केबल्स भी मिल जाएंगे. आप इन्हें यूज करके स्मार्टफोन को सेफ रख सकते हैं.

अगर आपके पास पावर बैंक है, तो पहले उसे चार्ज रखें और जरूरत पड़ने पर उसी से अपना फोन चार्ज करें. इससे आपका फोन भी सुरक्षित रहेगा और किसी भी तरह के डेटा चोरी या बैंक फ्रॉड का खतरा भी नहीं रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement