SIM Card Rules 2026: आज के समय में मोबाइल नंबर बेहद इंपॉर्टेंट है. अगर गलत इंसान आपके नाम पर नंबर इश्यू करा ले तो मुश्किल हो सकती है. अकाउंट तक खाली हो सकते हैं. कई बार तो नंबर आपके पास रहता है और सिम क्लोन करके स्कैमर्स पैसे उड़ा लेते हैं. इसलिए आपको समय समय पर ये चेक करना चाहिए कि आपके नाम पर कितने सिम है.
24 अगस्त 2026 यानी आज से नियम भी बदल रहा है. अब हर यूजर सिर्फ 9 सिम ही अपने नाम पर खरीद पाएगा. इसलिए अगर आपके नाम पर भी कई कार्ड इश्यूड हैं तो आपको चेक कर लेना चाहिए. अगर 9 ऐक्टिव सिम आपके नाम पर हैं तो एक्स्ट्रा कनेक्शन डिऐक्टिवेट कर दिया जा सकता है.
ऐसे चेक करें
यह भी पढ़ें: SIM को लेकर नया नियम, अब नहीं मिलेंगे ज्यादा सिम कार्ड, इस दिन से लागू
सरकार के आधिकारिक प्लेटफॉर्म Sanchar Saathi पर जानकारी उपलब्ध है. इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद TAFCOP यानी Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection सर्विस से यूजर अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन देख सकता है. अगर लिस्ट में कोई ऐसा नंबर दिखता है जिसे यूजर ने कभी नहीं लिया या जिसकी अब जरूरत नहीं है, तो उसी सिस्टम के जरिए उसके खिलाफ रिपोर्ट करके उसे बंद कराने की रिक्वेस्ट भी की जा सकती है.
Sanchar Saathi पर कैसे पता करें आपके नाम पर कितने नंबर हैं?
इसके लिए सबसे पहले सरकार के आधिकारिक संचार साथी प्लेटफॉर्म पर जाना होगा और वहां Know Mobile Connections in Your Name या TAFCOP सेवा को चुनना होगा. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरिफिकेशन करना होता है. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद सिस्टम आपके नाम पर दर्ज मोबाइल कनेक्शन की जानकारी दिखाता है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस सेवा का मकसद लोगों को अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन चेक करने और संभावित फर्जी कनेक्शन की पहचान करने में मदद करना है.
यह भी पढ़ें: Alert! आज से बदल गए SIM Card के नियम, 9 नंबर पूरे होते ही नहीं मिलेगा नया कनेक्शन, जानिए आपके लिए क्या बदला
Sanchar Saathi का मोबाइल ऐप भी उपलब्ध है, जिसके जरिए कई सिटिजन सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. इनमें अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन चेक करना और संदिग्ध या फर्जी कनेक्शन की जानकारी देना भी शामिल है. DoT के मुताबिक संचार साथी ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.
लिस्ट में अनजान नंबर दिखे तो क्या करें?
मान लीजिए आपने अपने नाम पर सिर्फ दो SIM लिए हैं, लेकिन संचार साथी की लिस्ट में कोई तीसरा अनजान नंबर दिखाई देता है. ऐसे मामले में उस नंबर को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. TAFCOP सेवा यूजर को ऐसे नंबर के बारे में रिपोर्ट करने की सुविधा देती है, जिसे उसने खुद नहीं लिया है. आधिकारिक सरकारी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यूजर उन कनेक्शन को डिस्कनेक्ट कराने के लिए भी रिपोर्ट कर सकता है जिनकी उसे जरूरत नहीं है या जो उसके द्वारा लिए ही नहीं गए थे.
इसका मतलब यह है कि अगर कोई नंबर आपका है लेकिन अब इस्तेमाल में नहीं है, तब भी उसे रिपोर्ट कर बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. वहीं, अगर नंबर आपकी जानकारी के बिना आपके नाम पर जारी हुआ है, तो उसे फर्जी या अनजान कनेक्शन के रूप में रिपोर्ट करना जरूरी है.