भोजपुर के शाहपुर के बेलौटी गांव में सोमवार की सुबह करीब 3 बजे उस समय माहौल भावुक हो गया, जब बीजेपी MLC और भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचे. पवन सिंह के अचानक पहुंचने से परिवार के लोग भी भावुक नजर आए. उन्होंने परिवार से मुलाकात की और भरत तिवारी के मामले की पूरी जानकारी ली. घर पहुंचने के बाद पवन सिंह ने सबसे पहले भरत तिवारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद वह करीब डेढ़ से दो घंटे तक भरत तिवारी के परिवार के बीच बैठे रहे. इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत की और उनकी बातों को सुना. पवन सिंह ने परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वह उनके साथ खड़े रहेंगे.
मुलाकात के दौरान एक भावुक पल भी आया. भरत तिवारी की भतीजी ने पवन सिंह को राखी बांधी. इसके बाद पवन सिंह ने परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा, भरत तिवारी हम बनब. पवन सिंह के इस बयान ने वहां मौजूद परिवार के लोगों को भावुक कर दिया. परिवार के मुताबिक, पवन सिंह ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है. भरत तिवारी की मां आशा देवी ने बताया कि पवन सिंह ने उनके घर पहुंचकर केस के बारे में पूरी जानकारी ली. उन्होंने परिवार से पूरे मामले की जानकारी हासिल की और कहा कि वह इंसाफ दिलाने के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे. आशा देवी के मुताबिक, पवन सिंह ने परिवार को भरोसा दिया कि न्याय की लड़ाई में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा.
भरत तिवारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने बताया कि पवन सिंह ने मामले को लेकर परिवार से विस्तार से बात की. साथ ही उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने मुख्यमंत्री से बात करने का भी आश्वासन दिया है. परिवार का कहना है कि पवन सिंह के इस भरोसे से उन्हें अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाने में उम्मीद मिली है. भरत तिवारी के परिवार के मुताबिक, पवन सिंह ने सिर्फ औपचारिक मुलाकात नहीं की, बल्कि करीब डेढ़ से दो घंटे तक परिवार के बीच बैठकर उनकी बातें सुनीं. उन्होंने मामले से जुड़ी जानकारी ली और परिवार की परेशानी को समझने की कोशिश की. परिवार का कहना है कि पवन सिंह ने उन्हें न्याय की लड़ाई में हर संभव साथ देने का भरोसा दिया.
इस मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की मां, पिता, भाई और भाभी समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे. परिवार के सदस्यों ने पवन सिंह को मामले से जुड़ी जानकारी दी. पवन सिंह ने भी परिवार को भरोसा दिलाया कि वह इस मामले को लेकर अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेंगे. पवन सिंह मीडिया के सामने इस मुलाकात को लेकर कुछ कहने से बचते नजर आए. उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की. हालांकि, उनका इतनी सुबह अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचना चर्चा का विषय बन गया. करीब 3 बजे उनके पहुंचने के बाद परिवार के बीच काफी देर तक बातचीत चली.
परिवार के लिए यह मुलाकात इसलिए भी अहम रही, क्योंकि पवन सिंह ने मौके पर परिवार की बातें सुनीं और न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया. भरत तिवारी के परिवार को अब उम्मीद है कि उनकी आवाज आगे तक पहुंचेगी. परिवार का कहना है कि पवन सिंह के साथ खड़े होने से उनकी न्याय की लड़ाई को मजबूती मिलेगी.
भरत तिवारी की भतीजी द्वारा पवन सिंह को राखी बांधना भी इस मुलाकात का खास पल रहा. राखी बंधवाने के बाद पवन सिंह ने परिवार को अपनेपन का भरोसा दिया. परिवार के मुताबिक, इसी दौरान उन्होंने कहा, “भरत तिवारी हम बनब”. उनके इस बयान को परिवार ने भरोसे और साथ के रूप में लिया. भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी, मां आशा देवी, भाई चंदन तिवारी और भाभी सुमन देवी ने भी पवन सिंह की मुलाकात को लेकर अपनी बात रखी. परिवार के लोगों ने बताया कि पवन सिंह ने केस के बारे में पूरी जानकारी ली और इंसाफ के लिए साथ खड़े रहने की बात कही.
परिवार के मुताबिक, पवन सिंह ने मुख्यमंत्री से बात करने का भी भरोसा दिया है. ऐसे में अब भरत तिवारी के परिवार की उम्मीदें बढ़ गई हैं. परिवार को भरोसा है कि उनकी बात सत्ता के गलियारों तक पहुंचेगी और न्याय की इस लड़ाई को मजबूती मिलेगी. सोमवार की अहले सुबह हुई यह मुलाकात करीब दो घंटे तक चली. पवन सिंह ने भरत तिवारी के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि देने के बाद परिवार के साथ समय बिताया. उन्होंने उनकी बातें सुनीं और मामले को समझा. जाते समय परिवार को न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया.
मीडिया के सामने बयान देने से बचे पवन सिंह
फिलहाल पवन सिंह ने मीडिया के सामने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है. लेकिन उनके अचानक बेलौटी गांव पहुंचने और परिवार के साथ लंबी मुलाकात करने से भरत तिवारी के परिवार की उम्मीदें जरूर बढ़ी हैं. परिवार अब उम्मीद कर रहा है कि पवन सिंह उनके मामले को आगे तक पहुंचाने और न्याय की लड़ाई में उनकी मदद करेंगे.