scorecardresearch
 

दुनिया भर में डाउन हुआ X, वेब और ऐप ओपन होने में हो रही है समस्या

Twitter जिसे अब X कहा जाता है दुनिया भर में ठप हो गया है. वेबसाइट और ऐप ओपन नहीं हो रहा है और ना ही कोई कॉन्टेंट लोड हो रहा है. Downdetector और सोशल मीडिया पर लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं.

Advertisement
X
ठप हुआ X!
ठप हुआ X!

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म X (पहले Twitter) आज अचानक डाउन हो गया है, जिससे दुनियाभर के लाखों यूज़र्स ऐप और वेबसाइट दोनों पर लॉग इन या फ़ीड लोड नहीं कर पा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर यूज़र्स की ओर से अलग-अलग देशों से X DOWN की रिपोर्ट्स दिख रही हैं, और Downdetector जैसे आउटेज-ट्रैकिंग साइट्स पर रियल-टाइम यूज़र रिपोर्ट्स स्पाइक हो चुकी हैं, जो ऑउटेज को संकेत देती हैं.

कई यूज़र्स का कहना है कि वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर खाली स्क्रीन या एरर मैसेज दिख रहा है, जबकि कुछ को सिर्फ़ टाइमलाइन लोड नहीं हो रही. इससे साफ़ लगता है कि समस्या सिर्फ़ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्लोबल लेवल पर प्लेटफ़ॉर्म ठप है.

Downdetector जैसी साइट्स पर रिपोर्ट्स का ग्राफ़ ऊपर की ओर चढ़ा हुआ दिख रहा है, जो बताता है कि थोड़ी देर में बहुत से यूज़र्स ने सेवा में बाधा की सूचना दी.

हालांकि अभी तक X की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि क्यों सर्विस डाउन हुई है और इसे ठीक होने में कितना समय लगेगा.

Advertisement

ये आउटेज इस साल के दौरान पहले भी कई बार देखा गया है, जब X कुछ समय के लिए अनप्लांड प्रोब्लम्स का सामना कर चुका है, लेकिन कंपनी आम तौर पर ऐसे मामलों में स्पष्ट कारण नहीं बताती.

ट्विटर के बाद X के रूप में पहचान रखने वाला यह प्लेटफ़ॉर्म बड़ी संख्या में कंटेंट क्रिएटर्स, न्यूज चैनल्स और सेलेब्रिटीज़ सहित आम यूज़र्स के लिए एक मुख्य कम्युनिकेशन टूल है, इसलिए इन सर्विस ब्रेक्स से कई जगहों पर चर्चा और नाराज़गी भी देखने को मिल रही है.

जैसे ही X की तरफ़ से कोई स्टेटस अपडेट या समस्या का कारण सामने आता है, हम इस रिपोर्ट को अपडेट करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement