scorecardresearch
 

इंतजार खत्म! WhatsApp पर आया नया फीचर, सीक्रेट मैसेज में मिलेगा फायदा

WhatsApp अब एक खास फीचर लेकर आ रहा है, जिसकी मदद से सीक्रेट मैसेज को भेजना आसान हो जाएगा. अब WhatsApp के टेक्स्ट मैसेज के साथ View Once का सपोर्ट मिलेगा, जिसके तहत मैसेज देखने के बाद वह मैसेज ऑटोमेटिक डिलीट हो जाएगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
WhatsApp मैसेज को View Once फीचर सपोर्ट करेगा. (Photo: Unsplash)
WhatsApp मैसेज को View Once फीचर सपोर्ट करेगा. (Photo: Unsplash)

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स को सीक्रेट मैसेज भेजने में मदद मिलेगी. दरअसल, अब टेक्स्ट मैसेज के साथ View Once फीचर का सपोर्ट शामिल किया जा रहा है. इसकी जानकारी WhatsApp के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने दी है. 

रिपोर्ट्स में बताया है कि अभी View Once फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है. अभी इसको बीटा वर्जन के लिए भी पेश नहीं किया गया है. पहले यह फीचर फोटो और वीडियो आदि को सपोर्ट करता था. अब कंपनी इसको टेक्स्ट मैसेज के अंदर शामिल करने जा रही है. 

एक बार मैसेज में View Once सपोर्ट आने के बाद यूजर्स किसी भी शख्स को सीक्रेट मैसेज भेजते हैं, उसके बाद जैसे ही रिसीवर उस मैसेज को पढ़ता है, फिर वह मैसेज ऑटोमेटिक डिलीट हो जाएगा. हालांकि इसके लिए  मैसेज भेजते समय View Once को इनेबल करना होगा.

मैसेज का स्क्रीनशॉट्स भी नहीं ले पाएंगे 

WhatsApp पर View Once फीचर के तहत रिसीव होने वाले मैसेज का ना तो स्क्रीनशॉट्स लिया जा सकता है ना ही उसको एक से ज्यादा बार देखा जा सकता है. यह अपने आप में बेहद ही खास है. इस फीचर का इंतजार WhatsApp के टेक्स्ट मैसेज के लिए लंबे समय से किया जा रहा है और अब लेटेस्ट रिपोर्ट् में बताया गया है कि यह अभी डेवलपमेंट फेज में है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Meta ने कर दिया खेल, WhatsApp के लिए भी देने होंगे पैसे!

WhatsApp का View Once फीचर कैसे काम करेंगे

Wabetainfo की तरफ से एक स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किया है, जिसमें दिखाया है कि View Once नाम का ये फीचर कैसे काम करेगा. एक बार सेंडर की तरफ से View Once मैसेज भेजा जाएगा, जिसके बाद जैसे ही मैसेज रिसीवर द्वारा पढ़ लिया जाता है, उसके बाद मैसेज खुद ब खुद डिलीट हो जाता है.  

WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स को शामिल करता है. मेटा ने सिंपल से यूजर इंटरफेस में ढेरों फीचर्स को शामिल किया है.  हालांकि रिपोर्ट में WhatsApp के टेक्स्ट मैसेज के साथ मिलने वाले View Once की लॉन्चिंग टाइम लाइन का जिक्र नहीं किया है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement