28 May 2026
Photo: AI
मेटा ने अपना बड़ा दांव खेल दिया है. अब कंपनी अपनी कमाई के लिए सिर्फ विज्ञापन पर निर्भर नहीं रहना चाहती है, अब कंपनी ने सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश कर दिया है, जिससे भी कमाई होगी.
Photo: ITG
WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत $2.99 प्रति महीना बताई जा रही है, यानी भारतीय रुपये में लगभग ₹290.
Photo: ITG
WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन के साथ कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे. इसकी मदद से आम प्लान की तुलना में बेहतर यूजर्स एक्सपीरियंस मिलेगा.
Photo: ITG
इस फीचर की मदद से यूजर्स वॉट्सऐप के अंदर अपनी पसंद के कस्टम थीम बना सकेंगे और जरूरत के हिसाब से ऐप का लुक बदल पाएंगे.
Photo: ITG
इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स के कॉल के लिए अलग-अलग कस्टम रिंगटोन सेट कर सकेंगे.
Photo: Unsplash
जहां सामान्य वॉट्सऐप यूजर्स केवल 3 चैट्स पिन कर सकते हैं, वहीं Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स 20 चैट्स तक पिन कर सकेंगे.
Photo: Unsplash
यह Plus सब्सक्रिप्शन मेटा वेरिफाइड से अलग होगा. मेटा वेरीफाइड में यूजर्स को ID वेरिफिकेशन के बाद ब्लू टिक मिलता है, जबकि WhatsApp Plus में एक्स्ट्रा फीचर्स दिए जाएंगे.
Photo: Unsplash
मेटा ने इस सब्सक्रिप्शन को ग्लोबली अनाउंस कर दिया है, लेकिन भारत में इसकी कीमत और लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
Photo: Unsplash