वेनुजुएला के उत्तरी तट के पास बुधवार को दो भूकंप आए, जिसकी वजह से राजधानी काराकस की कई इमारतें ढह गईं. पहला भूकंप 7.2 तीव्रता से आया था वहीं दूसरा 7.5 तीव्रता से आया था.
दो भयंकर भूकंप की वजह से इमारतों समेत मोबाइल नेटवर्क टावर और इंटरनेट एंटीना आदि डैमेज हुए हैं. ऐसे में वेनुजुएला में इंटरनेट कनेक्टिविटी करीब 40 परसेंट तक डाउन हो चुकी है.
वेनुजुएला को लेकर इंटरनेट ऑब्जर्वेटरी नेटब्लॉक ने पोस्ट करके बताया है कि वेनेजुअल के काराकस में भयंकर भूकंप के बाद इंटरनेट कनेक्टिविटी में भारी गिरावट दर्ज की गई है, कई इलाकों में इंटरनेट ठप हो चुका है. यह कनेक्टिविटी 100 से सीधी 60 के आसपास पहुंच गई है.
नेटब्लॉक का पोस्ट
पोस्ट के मुताबिक, भयंकर भूकंप की वजह से पावर और टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. हालांकि अभी ये संख्या सामने नहीं आई है कि देश में कितने टेलीकॉम टावर ने काम करना बंद कर दिया है.
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही! USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका
बचाव कार्य में परेशानी
इंटरनेट कनेक्टिविटी कम होने की वजह से लोगों को संपर्क करने में परेशानी आ सकती है. राहत और बचाव कार्य में भी देरी की सामना करना पड़ेगा. अब हालात सुधारने के लिए कम्युनिकेशन सिस्टम को जल्द से जल्द ठीक करना होगा.
कई लोगों के मारे जाने की खबर
वेनुजुएला भयंकर भूकंप के चलते कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही हैं और हजारों लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं. राहत एवं बजाव कार्य जारी है.
यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह भूकंप मोंटाल्बान के उत्तर-पश्चिम में 28 किलोमीटर यानी करीब 17.3 मील दूर आया, जहां देश की कुछ सबसे बड़ी रिफाइनरियां मौजूद हैं.
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया है कि भूकंप की शुरुआती तीव्रता 7.5 मापी गई और फिर 40 सेकेंड बाद दूसरा भूकंप आया, जिसकी 7.2 तीव्रता थी. इंटरनेट पर कई वीडियो भी सामने आए हैं, जहां लोग जान बचाने इमारत और एयरपोर्ट पर छिपते हुए नजर आए हैं. यूएस सुनामी चेतावनी केंद्रों ने बताया है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है.